मिलकर काम करेंगे तो, समाज से नशे की बुराई खत्म होगी – रेखा गुप्ता

Date:

  • नशीली दवाओं बेचने वालो के बारे में 1933 नंबर पर करें शिकायत ,
  • बच्चों का भविष्य बचाना है तो नशे के खिलाफ एकजुट होना है

नई दिल्ली,। 26 जून 2025 । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज अंतरराष्ट्रीय नशा और अवैध तस्करी निषेध दिवस के अवसर पर यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित जनजागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने जनता से नशे के खिलाफ एक व्यापक मुहिम में भागीदारी करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह, सांसद मनोज तिवारी, विधायक ओम प्रकाश शर्मा , संजय गोयल एवं डॉ. अनिल गोयल भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सहित उपस्थित सभी लोगो ने नशे के खिलाफ एक टीम बनकर कार्य करने के लिए शपथ ली।


मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस हमें आत्मचिंतन करने का अवसर देता है और इस सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि आज का यह कार्यक्रम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जी द्वारा शुरू किए गए “नशा मुक्त भारत अभियान” से प्रेरित है और दिल्ली सरकार इस राष्ट्रीय उद्देश्य की पूर्ति के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत है |


मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के सामने यह संकल्प रखा है कि वर्ष 2047 तक भारत को नशा मुक्त बनाना है और दिल्ली सरकार इस संकल्प को पूरा करने के लिए हर जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जब देश अपनी आज़ादी की शताब्दी मना रहा होगा, तब हम भारत को एक स्वस्थ, सशक्त और नशा मुक्त राष्ट्र के रूप में देखना चाहते हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में “नशे” के दो रूपों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि एक ओर वह नशा है जो व्यक्ति के शरीर, परिवार और पूरे समाज को बर्बादी की ओर ले जाता है, जबकि दूसरी ओर जैसे देशभक्ति, समाज सेवा की भावना, और बच्चों को बेहतर भविष्य देने का जुनून जैसे नशा प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है ।
मुख्यमंत्री ने बच्चों को बेहतर भविष्य देने और नशे की लत से बचाने के लिए समाज से भागीदारी की अपील की और नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को एक जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी को अपने आसपास नशा करने या बेचने वाला कोई व्यक्ति दिखे, तो तुरंत 1933 नंबर पर सूचना दें | यह नंबर सीधे पुलिस अधिकारियों तक पहुंचता है और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि 2025 के पहले चार महीनों में दिल्ली पुलिस ने नशा तस्करी में संलिप्त करीब 1100 लोगों को गिरफ्तार किया, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए गए। साथ ही, नशे की लत से जूझ रहे लोगों को रिहैबिलिटेशन सेंटर भी भेजा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार, पुलिस और समाज—सभी एकजुट होकर प्रयास कर रहे हैं, लेकिन इस लड़ाई में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।
इस अवसर पर दिल्ली के कैबिनेट मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने बताया कि दिल्ली सरकार नशे के खिलाफ सिर्फ कार्यक्रम नहीं, एक जनआंदोलन चला रही है। हमारे युवाओं को बचाने की यह लड़ाई हर गली, हर मोहल्ले, हर घर तक पहुँचेगी। 2047 तक नशा मुक्त भारत का सपना हम सबकी साझा जिम्मेदारी है और रेखा सरकार इसे पूरा करने के लिए पूरी ताकत से जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अनुराग कुमार संभालेंगे कमिश्नर की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, 17  जुलाई 2026 । दिल्ली पुलिस के शीर्ष नेतृत्व में...

अखिल भारतीय जनसंघ ने डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस धूमधाम से मनाया।

डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रहित में दिए...