गंभीर और गिल को तलाशने होंगे 4 सवालों के जवाब

Date:

नई दिल्ली। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। टीम के सीनियर खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह भी इंग्लैंड दौरे पर 3 ही टेस्ट खेलेंगे। रोहित के रिटायमेंट के बाद बल्लेबाज शुभमन गिल को टीम की कमान सौंपी गई है।

सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान गिल के सामने टीम कॉम्बिनेशन को लेकर 4 सवालों के जवाब तलाशने होंगे। स्टोरी में हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि प्लेइंग-11 में रोहित की जगह ओपनिंग कौन करेगा? गिल अगर नंबर-4 पर खेले तो नंबर-3 पर कौन खेलेगा।

रोहित ने 7 मई को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। पिछले 6 साल से वे रेड बॉल में ओपनिंग कर रहे थे। 2023 से उनके पार्टनर यशस्वी जायसवाल हैं। ऐसे में यशस्वी की जगह तो फिक्स है, लेकिन उनका साथ कौन देगा, इस सवाल का जवाब अभी तलाशना होगा।

ओपनिंग पोजिशन पर रोहित की जगह यशस्वी के साथ केएल राहुल हो सकते हैं। राहुल ने ऑस्ट्रेलिया दौरे और इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट में यशस्वी के साथ ओपनिंग की थी। इनके अलावा साई सुदर्शन भी रोहित की जगह लेने के दावेदार हैं।

  • केएल राहुल: 33 साल के राहुल ने 2014 में टेस्ट डेब्यू किया। उन्होंने अब तक 58 टेस्ट खेले और 3257 रन बनाए। इसमें से लगभग 85-90% पारियों में ओपनिंग की। राहुल के नाम 8 टेस्ट शतक हैं, जिनमें ओपनिंग करते हुए उन्होंने 7 सेंचुरी लगाईं। राहुल ने विदेशी पिचों पर सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड में ही बनाए हैं। उनके नाम यहां 2 शतक हैं।
  • साई सुदर्शन: 23 साल के सुदर्शन IPL में अपनी परफॉर्मेंस के बाद चर्चा में हैं। वे भारत के लिए 3 वनडे और 1 टी-20 खेल चुके हैं। सुदर्शन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 7 शतक लगा चुके हैं और उन्हें इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट का अनुभव भी है।

गिल के बाद नंबर-3 पर कौन उतरेगा?

विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट से संन्यास ले लिया। वे टीम में नंबर-4 पर बैटिंग करते थे और स्क्वॉड के सबसे अनुभवी मेंबर थे। उनके जाने से टीम में मिडिल ऑर्डर के अनुभवी और मजबूत बैटर का बहुत बड़ा गैप हो गया। इस गैप को गिल भरेंगे। पहले टेस्ट में गिल पहली बार नंबर-4 पर बल्लेबाजी करेंगे। उप कप्तान ऋषभ पंत ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। अगर गिल चौथे नंबर पर खेले तो नंबर-3 का सवाल उठता है। इसके दो दावेदार हैं।

  • साई सुदर्शन: गिल अगर अपनी मौजूदा पोजिशन बदलकर नंबर-4 पर बैटिंग के लिए उतरे तो नंबर-3 पर सुदर्शन खेल सकते हैं। वे फॉर्म में हैं और लेफ्ट हैंडर हैं, जिससे टॉप ऑर्डर में वैरायटी मिलेगी।
  • करुण नायर: 33 साल के नायर को 8 साल बाद टेस्ट स्क्वॉड में मौका मिला है। उन्होंने आखिरी टेस्ट मार्च, 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। नायर भी तीसरे नंबर के दावेदार हैं। टेस्ट क्रिकेट का अनुभव रखते हैं, 2016 में इंग्लैड के खिलाफ नॉटआउट ट्रिपल सेंचुरी भी लगा चुके हैं।

बुमराह की जगह पेस अटैक कौन लीड करेगा?

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वर्कलोड और इंजरी को देखते हुए इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के 2 या 3 टेस्ट ही खेलेंगे। उनकी गैरमौजूदगी में अनुभव के तौर पर मोहम्मद सिराज पेस अटैक को लीड कर सकते हैं। उन्हें अब तक सभी प्रारूपों में अच्छा अनुभव है। उनके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दूल ठाकुर भी ऑप्शन हैं।

मोहम्मद सिराज: भारत से तीनों फॉर्मेट में खेल चुके सिराज टेस्ट में बुमराह की गैरमौजूदगी में पेस अटैक को लीड करने के दावेदारों में सबसे आगे हैं।

प्रसिद्ध कृष्णा: 29 साल के प्रसिद्ध ने 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 3 टेस्ट खेले और 8 विकेट लिए।

शार्दूल ठाकुर: भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके शार्दूल ने अब तक 11 टेस्ट में 31 विकेट लिए हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2024–25 में 35 विकेट लेने के साथ और 505 रन भी बनाए।

कितने स्पिनर्स के साथ उतरेगी टीम इंडिया?

टीम इंडिया ने इंग्लैंड दौरे के लिए स्क्वॉड में 3 स्पिनर को शामिल किया। ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर के अलावा स्पेशलिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव भी हैं। जडेजा और सुंदर दोनों बल्लेबाजी में भी सपोर्ट कर सकते हैं। वहीं, टीम मैनेजमेंट पिच कंडीशन को देखते हुए यह फैसला करेगी कि प्लेइंग-11 कॉम्बिनेशन क्या होगा।

  • रवींद्र जडेजा: रोहित और कोहली के बाद टेस्ट टीम में जडेजा ही इकलौते सीनियर प्लेयर बचे, जिनका करियर 12 साल से ज्यादा का है। नंबर-1 टेस्ट ऑलराउंडर ने अब तक 80 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें 3370 रन और 323 विकेट हैं ।
  • वॉशिंगटन सुंदर: उन्होंने अब तक इंग्लैंड में कोई भी टेस्ट मैच नहीं खेला। हालांकि, सुंदर के नाम 9 टेस्ट में 468 रन और 25 विकेट हैं।
  • कुलदीप यादव: चाइनामैन कुलदीप ने 13 ही टेस्ट खेले हैं। इनमें उन्होंने 56 विकेट लिए हैं। कुलदीप ने इंग्लैंड में केवल एक टेस्ट खेला।

कप्तान गिल नंबर-4 पर बैटिंग करेंगे

कप्तान शुभमन गिल 4 नंबर पर बैटिंग करेंगे। गिल फिलहाल नंबर-3 पोजिशन पर खेलते हैं, लेकिन विराट कोहली के संन्यास के बाद वे नंबर-4 पर बैटिंग करेंगे। टेस्ट क्रिकेट में नंबर-4 पर बल्लेबाजी करना एक बहुत ही अहम नंबर माना जाता है और आमतौर पर इस पोजिशन पर टीम का सबसे अनुभवी, भरोसेमंद और टेक्निकल बल्लेबाज खेलता है।

सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में ज्यादातर नंबर-4 पर बल्लेबाजी की और इसी पोजिशन पर सबसे ज्यादा रन बनाए। स्टीव स्मिथ मौजूदा दौर के सबसे सफल टेस्ट बैटर हैं और नंबर-4 पर ही खेलते हैं। जो रूट और विराट कोहली ने भी लंबे समय तक नंबर-4 पर बल्लेबाजी की।

भारत की पॉसिबल प्लेइंग-11

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप कप्तान), करुण नायर, रविंद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

आज से शुरू होगा इंग्लैंड दौरा

टीम इंडिया आज से इंग्लैंड में 5 टेस्ट की सीरीज खेलेगी। रोहित के संन्यास के बाद टीम नए कप्तान की मौजूदगी में खेलने उतरेगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की नई साइकल में भारत की यह पहली सीरीज रहेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की

 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा...

एमसीडी ने अनधिकृत निर्माण और खतरनाक भवनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली, 15 सितंबर, 2026 दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने...

भारत-अफगानिस्तान T20 की शुरुआत में गूंजा ‘वंदे मातरम्

नई दिल्ली, भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20...