अंकिता लोखंडे ने एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत पर की बात

Date:

नई दिल्ली, 17 जून 25 । टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे हाल ही में सीरियल ‘फौजी 2’ के 100 एपिसोड पूरे होने के इवेंट में पहुंचीं। इस इवेंट में मनोज बाजपेयी, गौहर खान और विक्की जैन जैसे कई सितारे भी शामिल हुए। इस मौके पर अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत पर भी बात की। मीडिया से बात करते हुए अंकिता ने कहा, “सुशांत सिंह राजपूत मेरे पहले को-स्टार थे। वो एक लीजेंड हैं और हमेशा रहेंगे।”

हाल ही में 14 जून 2025 को सुशांत के निधन को 5 साल पूरे हुए हैं। सुशांत की पुण्यतिथि पर अकिंता ने इंस्टाग्राम पर सुशांत के साथ ‘पवित्र रिश्ता’ के सेट की एक पुरानी फोटो शेयर की थी। इस फोटो के साथ उन्होंने फिल्म ‘छिछोरे’ का गाना ‘खैरियत’ लगाया था।

बता दें कि अंकिता और सुशांत ने साथ में सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में काम किया था। अंकिता और सुशांत ‘पवित्र रिश्ता’ की शूटिंग के दौरान रिलेशनशिप में आए थे। दोनों का रिश्ता करीब 6 साल तक चला। साल 2016 में दोनों अलग हो गए थे।

बता दें कि अंकिता और सुशांत ने साथ में में काम किया था। अंकिता और सुशांत ‘पवित्र रिश्ता’ की शूटिंग के दौरान रिलेशनशिप में आए थे। दोनों का रिश्ता करीब 6 साल तक चला। साल 2016 में दोनों अलग हो गए थे।

श्वेता ने आगे लिखा था, “हमेशा याद रखो कि हमारा सुशांत किस बात के लिए जाना जाता था उसकी सादगी, जिंदगी और सीखने के लिए कभी न खत्म होने वाला जोश और वो दिल जो प्यार से भरा था। वो सबको बराबरी से देखता था और हमेशा मदद करने के लिए तैयार रहता था।”

श्वेता- नेगेटिविटी फैलाने से बचें, सुशांत को ये पसंद नहीं था श्वेता ने आगे लिखा था, “उसकी मुस्कान और आंखों में एक बच्चा जैसी मासूमियत थी, जो किसी का भी दिल छू सकती थी। यही था हमारा सुशांत। और यही हमें भी बनना है। भाई कहीं नहीं गया है, यकीन मानो… वो आप में है, मुझ में है, हम सबमें है।”

श्वेता ने आगे ये भी लिखा था, “जब भी हम पूरे दिल से किसी से प्यार करते हैं, जब भी हम जिंदगी को बच्चे जैसी मासूमियत से देखते हैं, जब भी हम कुछ नया सीखने की चाह रखते हैं तब-तब वो हमारे साथ होता है। कभी भी भाई का नाम किसी भी नेगेटिव भावना के लिए इस्तेमाल मत करना। उसे ये अच्छा नहीं लगेगा। वो इसके लिए नहीं जाना गया।”

अपनी पोस्ट में श्वेता ने ये भी लिखा था, ” देखो, उसने कितने लोगों के दिलों और दिमाग को छुआ और बदला। उसकी विरासत को आगे बढ़ने दो। तुम वो जलता हुआ दिया बनो जो और दीयों को रोशनी दे सके। किसी भी महान इंसान की विरासत उसके जाने के बाद और भी बड़ी होती है। जानते हो क्यों? क्योंकि उसकी शख्सियत की चमक कई पीढ़ियों तक असर छोड़ जाती है।”

इस मौके पर श्वेता ने कुछ पुरानी तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें सुशांत अपने पिता और श्वेता के साथ नजर आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की

 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा...

एमसीडी ने अनधिकृत निर्माण और खतरनाक भवनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली, 15 सितंबर, 2026 दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने...

भारत-अफगानिस्तान T20 की शुरुआत में गूंजा ‘वंदे मातरम्

नई दिल्ली, भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20...