ऑपरेशन सिंदूर से सभी महिलाओं एवं उन सभी माता-बहनों को नमन करते हैं जिनके बेटे आज सीमा पर हमारी सुरक्षा कर रहे हैं — स्मृति इरानी।

Date:

  • आज हम सभी बहनों की ओर से देश की सेना को नमन करते हैं — रेखा गुप्ता*
  • दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पहलगाम के शहीदों की स्मृति में निकाली “सिंदूर यात्रा”
  • रेखा गुप्ता, वीरेन्द्र सचदेवा, वानिथी श्रीनिवासन, स्मृति इरानी, अल्का गुर्जर, कमलजीत सहरावत आदि ने सम्मिलित होकर श्रद्धासुमन अर्पित किये

 

नई दिल्ली। 19 मई 25 । दिल्ली भाजपा ने आज मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में आज नई दिल्ली के कनाट प्लेस में हजारों महिलाओं के साथ पहलगाम के शहीदों के सम्मान में “सिंदूर यात्रा” निकाली।

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानिथी श्रीनिवासन, पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी, दिल्ली भाजपा की सह प्रभारी डा. अल्का गुर्जर, सांसद कमलजीत सहरावत आदि ने दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पांडेय द्वारा संचालित “सिंदूर यात्रा” में एकत्र हजारों महिलाओं को सम्बोधित किया। दिल्ली भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष योगिता सिंह एवं लता गुप्ता, प्रदेश मंत्री सारिका जैन, दिल्ली महिला मोर्चा महामंत्री प्रियल भारद्वाज, सरिता तोमर एवं वैशाली पोद्दार आदि भी सम्मिलित हुईं।

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा वानाथी श्रीनिवासन ने कहा कि महिला मोर्चा कार्यकर्ता पूरे देश भर में सिंदूर यात्रा का आयोजन कर रही हैं। हर जिले और शहर में महिलाएं खुद हाथों में भारतीय तिरंगा लेकर सड़कों पर है जो भारतीय सैनिकों के पराक्रम और शौर्य का प्रतिक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी धन्यवाद दिया जिन्होंने आतंकवाद और देश की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार के समझौते को नाकार दिया है और स्पष्ट कहा है कि अब जिस भाषा में पाकिस्तान समझेगा उसे उसकी ही भाषा में जवाब दिया जाएगा।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा आज हम सभी बहनों की ओर से देश की सेना को नमन करते हैं। दिल्ली में निकाली जा रही सिंदूर यात्रा के माध्यम से महिलाएं यह संदेश दे रही है कि आज पूरी दिल्ली की जनता भी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय सैन्य बलों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि पूरे देश के 140 करोड़ लोगों का सम्मान रखते हुए जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय सैनिकों को आतंकी हमले को खत्म करने का आदेश दिया उसके लिए सभी महिलाएं उनका साधुवाद करती है।

स्मृति ईरानी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमारे देश का एक सम्मान प्रतिक और प्रतिज्ञा है। यह महज अभियान नहीं बल्कि हमारी सेना का आतंकवादियों के लिए एक संदेश है कि जब जब आप हमारे देश की महिलाओं की ओर देखेंगे, पूरा राष्ट्र, भारत की सरकार और सेना हर उस बेटी और मां की सुरक्षा में तैनात मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हम सभी महिलाओं एवं उन सभी माता-बहनों को नमन करते हैं जिनके बेटे आज सीमा पर हमारी सुरक्षा कर रहे हैं।

ईरानी ने कहा कि हमारी सेना शरहद पर है इसलिए हमरी माता बहनों की सिंदूर सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि देश की सेना के साथ-साथ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी हम नमन करते हैं जिन्होंने यह संकल्प लिया है कि ना देश को झुकने देंगे और ना देश को टूटने देंगे। आज भारत की सेना और राष्ट्र एक जुट होकर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है कि जब तक आतंकियों का कैंप ढ़ेर नहीं होता तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की

 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा...

एमसीडी ने अनधिकृत निर्माण और खतरनाक भवनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली, 15 सितंबर, 2026 दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने...

भारत-अफगानिस्तान T20 की शुरुआत में गूंजा ‘वंदे मातरम्

नई दिल्ली, भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20...