लगातार 7 दिन की तेजी के बाद फिसला शेयर बाजार, निवेशकों को झटका

Date:

नई दिल्ली,। 24 अप्रैल 2025। लगातार 7 दिन तेजी के बाद आज यानी गुरुवार, 24 अप्रैल को शेयर बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 79,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की गिरावट है, ये 24,250 के स्तर पर है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट है। HUL, जोमैटो, एयरटेल और ICICI बैंक के शेयर 4% तक नीचे है। जबकि, इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया और टेक महिंद्रा के शेयर में 3% तक की तेजी है।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में गिरावट है। NSE के निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.4% की गिरावट है। इसके अलावा, ऑटो, मेटल और मीडिया में भी मामूली गिरावट है। फार्मा और सरकारी बैंक के शेयर में मामूली तेजी है।

ग्लोबल मार्केट में तेजी, विदेशी निवेशकों की खरीदारी जारी

  • 23 अप्रैल को अमेरिका का डाउ जोन्स 420 अंक (1.07%), नैस्डेक कंपोजिट 408अंक (2.50%) और S&P 500 इंडेक्स 88 अंक (1.67%) चढ़कर बंद हुए।
  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 171 अंक (0.49%) ऊपर 35,244 पर बंद हुआ। कोरिया के कोस्पी में 3 अंक (0.13%) की गिरावट रही, ये 2,522 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट में 0.028% की गिरावट रही, ये 3,297 पर बंद हुआ। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 0.74% की गिरावट रही, ये 21,910 पर बंद हुआ।
  • 23 अप्रैल को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 3,332.93 करोड़ के शेयर खरीदे। जबकि, भारतीय यानी घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 1,234.46 करोड़ रुपए के नेट शेयर बेचे।

कल लगातार 7वें दिन बाजार में रही थी तेजी

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार, 23 अप्रैल को शेयर बाजार में लगातार 7वें दिन तेजी रही। सेंसेक्स 521 अंक चढ़कर 80,116 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 162 अंक की तेजी रही, ये 24,329 पर पहुंच गया है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी रही। चौथी तिमाही में उम्मीद के मुताबिक नतीजों के बाद HCL टेक के शेयर में 7.72% की तेजी रही। टेक महिंद्रा, इंफोसिस और टाटा मोटर्स के शेयर में 5% तक की तेजी रही।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 38 चढ़कर बंद हुए। NSE का IT सेक्टर 4.34% ऊपर बंद हुआ। इसके अलावा, ऑटो में 2.38%, फार्मा में 1.40%, हेल्थकेयर में 1.34%, रियल्टी में 1.33% और मेटल में 0.78% की तेजी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की

 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा...

एमसीडी ने अनधिकृत निर्माण और खतरनाक भवनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली, 15 सितंबर, 2026 दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने...

भारत-अफगानिस्तान T20 की शुरुआत में गूंजा ‘वंदे मातरम्

नई दिल्ली, भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20...