प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम आज एक जन चेतना का कार्यक्रम बन चुका है — वीरेंद्र सचदेवा

Date:

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कार्यक्रम के माध्यम से देश दुनिया की जानकारियों से हमें अवगत कराते हैं
  • मोदी विश्व के अकेले ऐसे नेता हैं जो नियमित संवाद तो करते ही हैं ज्ञानवर्धन भी करते हैं — *रेखा गुप्ता*

नई दिल्ली, 30 मार्च 25 । दिल्ली भाजपा द्वारा प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 120 वें एपिसोड को सुना।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रदेश कार्यालय में सांसद योगेंद्र चांदोलिया एवं नरेश अग्रवाल, प्रदेश पदाधिकारियों, स्थानीय गोल मार्केट समिति भाजपा कार्यकर्ता और भाजपा कार्यालय कर्मचारियों के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस मौके पर महेंद्र नागपाल, योगेश अत्रेय और विजय सोलंकी, कार्यालय मंत्री बृजेश राय और सह कार्यालय मंत्री अमित गुप्ता उपस्थित थे।

कालकाजी विधानसभा में आयोजित मन की बात कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, कालकाजी से निगम पार्षद योगिता सिंह एवं निगम पार्षद चंद्र प्रकाश, जिला अध्यक्ष राजकुमार चौटाला और अन्य पदाधिकारियो ने मन की बात कार्यक्रम को सुना।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा आज मन की बात कार्यक्रम में जो जानकारी दी गई वह हम सब के लिए नई थी। आज जिस प्रकार से उन्होंने महुआ की बिस्किट की जानकारी दी वह सबके लिए नई जानकारी थी। इसलिए देश दुनिया से लेकर भारत के दूर दराज की विशेषता बताना और अपने कार्यक्रम के माध्यम से एक संदेश देना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और यही उनके कार्यक्रम को विशेष बनाता है।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम एक चेतना का कार्यक्रम का बन चुका है। खासकर युवाओं के लिए यह एक सिर्फ कार्यक्रम ही नहीं बल्कि देश और दुनिया की जानकारी का एक श्रोत बन चुका है। उन्होंने कहा कि आज के मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल संरक्षण, खेलो इंडिया सहित कई मुद्दों के बारे में भी बताया जिसको अपनाकर हम अपने जीवन को सार्थक और सरल बना सकते हैं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा की प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का यह मासिक संवाद मन की बात उनके देश के कोने कोने से मिले अपने अनुभवों में जनता से सांझा करने का माध्यम है।

मुख्य मंत्री ने कहा है कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के एकमात्र ऐसे नेता हैं जो अपने देश के नागरिकों से नियमित संवाद तो करते ही हैं उनका ज्ञानवर्धन भी करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की

 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा...

एमसीडी ने अनधिकृत निर्माण और खतरनाक भवनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली, 15 सितंबर, 2026 दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने...

भारत-अफगानिस्तान T20 की शुरुआत में गूंजा ‘वंदे मातरम्

नई दिल्ली, भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20...