दिशा सालियान के पिता ने आदित्य ठाकरे सहित अन्य पर एफआईआर दर्ज कराई

Date:

नई दिल्ली,25 मार्च। दिशा सालियान मर्डर केस में पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को मुंबई के पुलिस कमिश्नर दफ्तर में शिकायती पत्र दिया। इसमें शिवसेना (UTB) लीडर उद्धव ठाकरे के बेटे और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे को दिशा की मौत का आरोपी बताया है। उन्होंने आदित्य के अलावा एक्टर डिनो मोरिया, सूरज पंचोली, उनका बॉडीगार्ड परमबीर सिंह, सचिन वाजे और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को भी आरोपी बताया है। पिता सतीश सालियान के वकील निलेश ओझा ने इसकी जानकारी दी। ओझा ने बताया, दिशा के पिता सतीश ने परमबीर को इस केस को छिपाने का मास्टरमाइंड बताया है। उसने आदित्य ठाकरे को बचाने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और झूठ बोला।

NCB की जांच रिपोर्ट से भी यह साफ होता है कि आदित्य ड्रग कारोबार में शामिल था। दिशा एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं। सुशांत की मौत से एक हफ्ते पहले उनकी भी मौत हुई थी।

बीजेपी नेता का आरोप, उद्धव ने बेटे को बचाने की कोशिश की

बीजेपी सांसद नारायण राणे ने शनिवार को दिशा सालियान केस में उद्धव ठाकरे पर बड़ा आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था- दिशा सालियान डेथ केस में उद्धव ठाकरे ने मुझसे उनके बेटे आदित्य ठाकरे का नाम न लेने का अनुरोध किया था।

राणे ने कहा- मेरी मांग है कि अब तक जुटाए गए सबूतों के आधार पर FIR दर्ज की जाए और आदित्य ठाकरे को गिरफ्तार किया जाए।

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं दिशा सालियान

दिशा सालियान दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं। 8 जून, 2020 को मुंबई के मलाड इलाके की 14वीं मंजिल से गिरकर दिशा की मौत हो गई थी। पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था। पिता सतीश सालियान ने आरोप लगाया कि दिशा की गैंगरेप के बाद हत्या की गई थी, लेकिन राजनीतिक दबाव में मामले को दबा दिया गया।

20 मार्च 2024 को दिशा के पिता ने बेटी की मौत की नए सिरे से जांच को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की। उन्होंने शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे, पूर्व अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती समेत अन्य लोगों को इस मामले में आरोपी बनाने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही हाईकोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच की भी मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की

 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा...

एमसीडी ने अनधिकृत निर्माण और खतरनाक भवनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली, 15 सितंबर, 2026 दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने...

भारत-अफगानिस्तान T20 की शुरुआत में गूंजा ‘वंदे मातरम्

नई दिल्ली, भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20...