स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने किया 6 मोबाइल डेंटल क्लीनिक वैन का शुभारंभ, लोगों को मिलेंगी डोर टू डोर फ्री डेंटल हैल्थ केयर की सुविधा

Date:

• जरूरतमंद लोगों को मिलेगी मुफ्त दंत चिकित्सा और परामर्श सेवाएं
• “दिल्ली के दूरदराज इलाकों में भी आसानी से उपलब्ध होंगी दंत चिकित्सा सेवाएं” – डॉ. पंकज कुमार सिंह
• ‘वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन’ योजना के तहत छात्रों एवं चिकित्सा पेशेवरों के लिए ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ

 

नई दिल्ली, 20 मार्च 2025 । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने डॉ. सिंह ने मौलाना आज़ाद इंस्टिट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज़ (MAIDS) में आयोजित नेशनल ओरल हेल्थ प्रोग्राम के तहत 6 मोबाइल डेंटल वैनों का शुभारंभ किया।

विश्व ओरल हेल्थ डे के अवसर पर, मंत्री ने छह अत्याधुनिक मोबाइल डेंटल क्लिनिक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये मोबाइल डेंटल वैन दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में जाकर मुफ्त दंत जांच, इलाज और ओरल हेल्थ के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य करेंगे, जिससे खासतौर पर जरूरतमंद लोगों को बिना किसी आर्थिक बोझ के जरूरी दंत चिकित्सा सेवाएँ मिल सकें।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने ओरल हेल्थ के महत्व को उजागर करते हुए कहा, “मैं खुद डेंटल क्षेत्र से जुड़ा रहा हूँ और मैंने देखा है कि लोग अक्सर ओरल हेल्थ को नजरअंदाज कर देते हैं। हमारे समाज में जागरूकता की बहुत जरूरत है ताकि कोई भी व्यक्ति दातों से संबंधित छोटी-मोटी समस्या को हल्के में न ले। स्वस्थ जीवनशैली की शुरुआत सही समय पर डॉक्टर से सलाह लेने और सही इलाज कराने से होती है।”

डॉ. सिंह ने इन मोबाइल डेंटल क्लिनिक में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा, “हर मोबाइल डेंटल वैन में आधुनिक डेंटल चेयर, पोर्टेबल एक्स-रे यूनिट, अल्ट्रासोनिक स्केलर, स्टेरिलाइज़ेशन यूनिट और अन्य जरूरी उपकरण उपलब्ध हैं। मरीजों को मुफ्त फ्लोराइड ट्रीटमेंट, सीलेंट और छोटे रेस्टोरेटिव उपचार भी दिए जाएंगे। हमारा लक्ष्य है कि ये वैन दिल्ली के हर इलाके—झुग्गी-बस्तियों, गरीब बस्तियों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों तक पहुँचें, ताकि कोई भी व्यक्ति अच्छी दंत चिकित्सा सेवाओं से वंचित न रहे।”

इन मोबाइल क्लिनिक में दंत विशेषज्ञों की एक समर्पित टीम मौजूद रहेगी, जो दातों की जांच, ओरल स्क्रीनिंग, दांत दर्द से जुड़ी आपातकालीन सेवाएँ प्रदान करेगी। साथ ही, इन क्लिनिकों में स्मार्ट टेलीविज़न और ऑडियो सिस्टम भी लगे हैं, जिनके जरिए मरीजों को ओरल हेल्थ और स्वच्छता के बारे में जागरूक किया जाएगा।

लॉन्च के दौरान, मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने MAIDS अस्पताल में दंत चिकित्सा सेवाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा, “दिल्ली सरकार लगातार प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। यह पहल इस दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि समाज के सबसे जरूरतमंद को भी समय पर दंत चिकित्सा सेवाएँ मिलें।”

यह पहल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नेशनल ओरल हेल्थ प्रोग्राम के उद्देश्यों के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य मौजूदा स्वास्थ्य सुविधाओं के माध्यम से जरूरी दंत चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करना है। मोबाइल डेंटल क्लिनिक सेवा दिल्ली सरकार के डिस्पेंसरियों, स्कूलों और समाज कल्याण विभाग के साथ मिलकर काम करेगी ताकि छात्रों, बुजुर्गों और अन्य जरूरतमंद समूहों तक ये सुविधाएँ पहुँचाई जा सकें।

इसके अलावा, डॉ. सिंह ने ‘वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन’ योजना के तहत एक ई-लाइब्रेरी का भी शुभारंभ किया। यह लाइब्रेरी छात्रों और डाक्टरों को मुफ्त में हजारों किताबों, शोध-पत्रों और जर्नल्स को एक क्लिक पर उपलब्ध कराएगा। “यह ई-लाइब्रेरी छात्रों और डॉक्टरों के लिए महत्तवपूर्ण है, जिससे वे एक क्लिक में शोध संबंधी, जर्नलों तक पहुँच सकते हैं। ई-बुक्स भविष्य की शिक्षा प्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, और इस पहल से यह सुनिश्चित होगा कि सभी छात्रों और डाक्टरों तक जरूरी शोध पत्र और जर्नल्स उपलब्ध हो सकें,”

डॉ. सिंह ने मौलाना आज़ाद इंस्टिट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज़ की सराहना की और इसके निदेशक, प्राचार्य, फैकल्टी और पूरी टीम को इस महत्वपूर्ण पहल के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार अपने नागरिकों को आधुनिक एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की

 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा...

एमसीडी ने अनधिकृत निर्माण और खतरनाक भवनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली, 15 सितंबर, 2026 दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने...

भारत-अफगानिस्तान T20 की शुरुआत में गूंजा ‘वंदे मातरम्

नई दिल्ली, भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20...