सोने का भाव पहली बार ₹86,000 पार

Date:

नई दिल्ली,14 फरवरी। सोना आज यानी 14 फरवरी (शुक्रवार) को अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 341 रुपए बढ़कर 86,089 रुपए हो गया है। इससे पहले 13 फरवरी को सोना 85,748 रुपए पर था। वहीं 11 फरवरी को इसने 85,903 रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था।

वहीं एक किलो चांदी की कीमत 1,945 रुपए बढ़कर 97,494 रुपए किलो पर पहुंच गई है। कल चांदी का भाव 95,549 रुपए किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

1 जनवरी से अब तक सोना ₹9,927 महंगा हुआ

इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 9,927 रुपए बढ़कर 86,089 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 11,477 रुपए बढ़कर 97,494 रुपए पर पहुंच गया है।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,310 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,160 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 79,900 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 87,160 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,160 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,950 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,210 रुपए है।

सोने में तेजी के 4 कारण

  • ट्रम्प के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ गई हैं।
  • डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोना महंगा हो रहा है।
  • महंगाई बढ़ने से भी सोने की कीमत को सपोर्ट मिल रहा है ।
  • शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने से लोग गोल्ड में निवेश बढ़ा रहे हैं।

2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया था। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की

 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा...

एमसीडी ने अनधिकृत निर्माण और खतरनाक भवनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली, 15 सितंबर, 2026 दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने...

भारत-अफगानिस्तान T20 की शुरुआत में गूंजा ‘वंदे मातरम्

नई दिल्ली, भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20...