चैंपियंस ट्रॉफी- अंपायर नितिन मेनन का पाकिस्तान जाने से इनकार

Date:

नई दिल्ली, भारत के पूर्व गेंदबाज और ICC रेफरी जवागल श्रीनाथ और अंपायर नितिन मेनन ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान नहीं जाएंगे। मेनन ने निजी कारणों का हवाला देते हुए पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया। वहीं, श्रीनाथ ने एक अखबार से बातचीत में कहा है कि उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान ICC से छुट्टी मांगी थी क्योंकि वह पिछले चार महीनों से सीरीज के लिए घर से बाहर थे।

टूर्नामेंट 19 फरवरी से 9 मार्च तक पाकिस्तान और दुबई में होना है। इस बार चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल में खेली जा रही है। टीम इंडिया के सभी मैच दुबई में खेले जाएंगे।

नितिन मेनन नहीं जाएंगे पाकिस्‍तान PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के एक सूत्र के बताया, मेनन ने पाकिस्तान की यात्रा न करने का फैसला किया है। उन्‍होंने निजी कारणों से अपना नाम वापस ले लिया।

मेनन ICC नियमों के कारण दुबई में अंपायरिंग नहीं कर सकते थे। नियमों के मुताबिक दो टीमों के बीच किसी भी मैच में अपने-अपने देश के अंपायर नहीं हो सकते। भारत सभी मैच दुबई में खेलेगा, ऐसे में वह इन मैचों में अंपायरिंग नहीं कर सकते थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, ICC मेनन को चैंपियंस ट्रॉफी रोस्टर में रखना चाहती थी, लेकिन उन्होंने निजी कारणों से पाकिस्तान की यात्रा न करने का फैसला किया।

ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 12 अंपायरों और 3 मैच रेफरी की लिस्ट जारी की मेनन के इंकार करने के बाद ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अंपायरों की लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में 12 अंपायर और 3 मैच रेफरी के नाम का ऐलान किया है। जिसमें कोई भी भारतीय शामिल नहीं है।

नितिन मेनन का करियर नितिन मेनन ने अब तक 40 टेस्ट में अंपायरिंग की है। इनमें वह 30 बार मैदान और 10 बार टीवी अंपायर रहे। वनडे में मेनन 75 मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं। वहीं, टी-20 में भी उन्होंने 75 मैचों में अंपायरिंग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की

 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा...

एमसीडी ने अनधिकृत निर्माण और खतरनाक भवनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली, 15 सितंबर, 2026 दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने...

भारत-अफगानिस्तान T20 की शुरुआत में गूंजा ‘वंदे मातरम्

नई दिल्ली, भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20...