जलगांव में 2 गुट भिड़े, 6 गाड़ियां-13 दुकानें जलाईं

Date:

महाराष्ट्र ,1 जनवरी,2025महाराष्ट्र के जलगांव के पारधी में 31 दिसंबर की रात मंत्री गुलाब राव पाटिल के समर्थकों और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई। इसके बाद भीड़ ने 6 गाड़ियों और 13 दुकानों में आग लगा दी। देर रात फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। इसके बाद जलगांव में 2 जनवरी की सुबह 6 बजे तक के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मंत्री गुलाब राव पाटिल की गाड़ी में उनका परिवार नए साल के जश्न में शामिल होने गया था। ड्राइवर ने हॉर्न बजाने और टक्कर लगने पर गांव वालों से बहस की।

झगड़े की खबर लगने पर गांव के कुछ लोग और शिवसेना के कार्यकर्ता भी आ गए। इसके बाद वहां खड़ी गाड़ियों और दुकानों में आग लगा दी। पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

8 आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी

पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एडीशनल एसपी कविता नेरकर ने बताया कि 20 से 25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धरणगांव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। जलगांव के कई इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related