सोना 694 रुपए बढ़कर 77869 रुपए पर पहुंचा

Date:

नई दिल्ली,11 दिसंबर। सोने-चांदी के दाम में आज यानी 11 दिसंबर को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 694 रुपए बढ़कर 77,869 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने की कीमत 77,175 रुपए प्रति दस ग्राम थी।

वहीं चांदी के दाम में आज मामूली तेजी रही। ये 28 रुपए बढ़कर 92,838 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले चांदी 92,810 रुपए पर थी। वहीं, 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए का और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 79,620 रुपए है।
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 72,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 79,470 रुपए है।
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 72,850 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 79,470 रुपए है।
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 72,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 79,470 रुपए है।
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 72,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 79,520 रुपए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अनुराग कुमार संभालेंगे कमिश्नर की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, 17  जुलाई 2026 । दिल्ली पुलिस के शीर्ष नेतृत्व में...

अखिल भारतीय जनसंघ ने डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस धूमधाम से मनाया।

डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रहित में दिए...