IPL के मेगा ऑक्शन की रिटेंशन लिस्ट जारी

Date:

नई दिल्ली-IPL के मेगा ऑक्शन-2024 के लिए सभी 10 टीमों ने प्लेयर्स के रिटेंशन की लिस्ट जारी कर दी है। 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 प्लेयर्स को रिटेन किया है। पूर्व कप्तान एमएस धोनी बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी चेन्नई की ओर से खेलेंगे।

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया है और अब वो ऑक्शन में उतरेंगे। पंत 2016 से दिल्ली के साथ थे और 2022 में वह इस फ्रेंचाइजी के कप्तान भी बन गए थे। लखनऊ सुपर जायंट्स ने केएल राहुल और कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने कप्तान श्रेयस अय्यर को रिलीज कर दिया है।

हेनरिक क्लासन सबसे महंगे रिटेन हुए। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 23 करोड़ में अपनी टीम में बनाए रखा।

गुजरात ने राशिद, गिल समेत 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया

गुजरात टाइटंस ने पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है और इनमें से तीन कैप्ड और दो खिलाड़ी हैं। गुजरात ने राशिद खान, शुभमन गिल और साई सुदर्शन को कैप्ड के रूप में रिटेन किया। दो अनकैप्ड खिलाड़ी राहुल तेवतिया और शाहरुख खान हैं। अब ऑक्शन में गुजरात के पास राइट टू मैच कार्ड से एक कैप्ड खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ने का मौका होगा।

दिल्ली ने कप्तान पंत को किया रिलीज

दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने भी कप्तान ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया है। टीम ने अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स और अभिषेक पोरेल को रिटेन किया हैं। इसमें एक पोरेल अनकैप्ड हैं।

संदीप शर्मा RR से बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी खेलेंगे

राजस्थान रॉयल्स (RR) ने छह खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें पांच कैप्ड खिलाड़ी संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल और शिमरोन हेटमायर को रिटेन किया है। वहीं, अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में संदीप शर्मा को रिटेन किया है। अब ऑक्शन में टीम के पास राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करने का मौका नहीं होगा। RR ने अपने स्टार परफॉर्मर जोस बटलर, युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन को रिलीज कर दिया है।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने केएल राहुल को किया रिलीज, 5 खिलाड़ी रिटेन

LSG ने भी पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें निकोलस पूरन, मयंक यादव, आयुष बडोनी, मोहसिन खान और रवि बिश्नोई शामिल हैं। पूरन, मयंक और बिश्नोई कैप्ड खिलाड़ी हैं, जबकि मोहसिन और बदोनी अनकैप्ड खिलाड़ी हैं।

कोलकाता ने कप्तान श्रेयस को रिलीज किया

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने कप्तान श्रेयस अय्यर को ही रिलीज कर दिया है। KKR ने आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, रिंकू सिंह और वरुण चक्रवर्ती के रूप में चार कैप्ड खिलाड़ी और रमनदीप सिंह और हर्षित राणा के रूप में दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया

सनराइजर्स हैदराबाद ने पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है। सभी कैप्ड खिलाड़ी हैं। इनमें कप्तान पैट कमिंस, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासन, नीतीश कुमार रेड्डी और अभिषेक शर्मा शामिल हैं। ऑक्शन में इनके पास राइट टू मैच कार्ड से एक अनकैप्ड खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ने का मौका मिलेगा।

RCB ने कोहली समेत 3 खिलाड़ियों को रिटेन किया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया है। टीम ने विराट कोहली, रजत पाटीदार और यश दयाल को रिटेन किया है। ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डु प्लेसिस और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है।

पंजाब ने सिर्फ दो खिलाड़ियों को किया रिटेन

पंजाब किंग्स (PBKS) ने सिर्फ दो खिलाड़ियों को ही रिटेन किया है। पंजाब ने प्रभसिमरन सिंह और शशांक सिंह को रिटेन किया है। ये दोनों खिलाड़ी अनकैप्ड हैं।

धोनी बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी रिटेन

5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स 5 प्लेयर्स को रिटेन की है, इनमें पूर्व कप्तान एमएस धोनी (अनकैप्ड), कप्तान ऋतुराज गायकवाड, रवींद्र जाडेजा, शिवम दुबे और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीश पथिराना के नाम हैं।

मुंबई इंडियंस ने 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया

4 टाइटल जीत चुकी मुंबई इंडियंस ने फ्रेंचाइजी कप्तान हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार, रोहित शर्मा और तिलक वर्मा को रिटेन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की

 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा...

एमसीडी ने अनधिकृत निर्माण और खतरनाक भवनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली, 15 सितंबर, 2026 दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने...

भारत-अफगानिस्तान T20 की शुरुआत में गूंजा ‘वंदे मातरम्

नई दिल्ली, भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20...