देश की महान विभूति रतन टाटा के निधन पर श्री रामलीला महासंघ ने शोक प्रकट किया|

Date:

नई दिल्ली । 10 अक्टूबर 2024। दिल्ली में श्री रामलीला महासंघ ने भी देश की महान विभूति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री रामलीला महासंघ के प्रेजिडेंट अर्जुन कुमार ने कहा कि देश की महान विभूति रतन टाटा का भारत के निर्माण में बड़ा हाथ रहा है। वो ऐसे उद्योगपति रहे, जिन्होंने समाज के हर वर्ग के लिए बहुत कुछ किया है। प्रत्येक क्षेत्र में बुलंदियां हासिल की हैं। फिर वो चाहे नमक से लेकर जहाज, होटल, अस्पताल, मोटर आदि में क्यों न हो। आज वो दुनिया में नहीं है।

श्री रामलीला महासंघ ने सभी रामलीला कमिटियों से अपील है कि लीला शुरू करने से पहले महान उद्यमी रतन टाटा की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करें। लोगों को पता चलना चाहिए कि देश ने किस महान हस्ती को खो दिया है। लालकिले पर लव कुश रामलीला कमेटी के पदाधिकारी भी विशेष मीटिंग कर रतन टाटा की याद में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related