IND vs BAN:अर्शदीप-खलील से कैसे आगे निकला यूपी का पेसर,

Date:

नई दिल्ली. बांग्लादेश से होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए जब भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा हुई तो उसमें एक नाम चौंकाने ने सबको चौंकाया. इस टीम में यश दयाल का नाम भी शामिल है. वही यश दयाल जो पहली बार रिंकू सिंह के 5 छक्कों की वजह से चर्चा में आए थे. लेकिन तब से अब तक गंगा में बहुत पानी बह गया है. इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए मुकेश कुमार, आवेश खान और खलील अहमद जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा है. भारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की सीरीज खेली जानी है. पहला टेस्ट मैच 19 सितंबर से शुरू होगा. चयनकर्ताओं ने अभी सिर्फ एक मैच के लिए ही टीम घोषित की है.

चयनकर्ताओं ने भारतीय टीम में 4 पेसर चुने हैं. इनमें से दो पेसर जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज अपने पुराने प्रदर्शन के आधार पर चुने गए हैं. बाकी दो पेसर को दलीप ट्रॉफी में प्रदर्शन के आधार पर जगह मिली है. जैसे कि आकाश दीप ने इंडिया ए के लिए खेलते हुए 9 विकेट झटके. उन्होंने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 5 बैटर्स को चलता किया. कोई शक नहीं कि दलीप ट्रॉफी में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन आकाश दीप का रहा और वे टीम इंडिया में चुन लिए गए.

भारत के ज्यादातर खिलाड़ियों ने पिछले 6 महीने में एक फर्स्ट क्लास मैच ही खेला है. दलीप ट्रॉफी की शुरुआत 5 सितंबर को हुई. इंडिया सी और इंडिया डी का मुकाबला शनिवार को खत्म हुआ. इसके एक दिन बाद इंडिया ए और इंडिया बी के मुकाबले का रिजल्ट आया. इस मुकाबले के ठीक बाद भारतीय चयनकर्ताओं ने टीम इंडिया की घोषणा कर दी. स्पष्ट है कि चयनकर्ताओं ने दलीप ट्रॉफी के प्रदर्शन को अहमियत दी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related