सेंसेक्स 930 अंक गिरकर 75,364 के स्तर पर बंद

Date:

नई दिल्ली,4 अप्रैल। सेंसेक्स आज यानी 4 अप्रैल को 930 अंक (1.22%) की गिरावट के साथ 75,364 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 345 अंक (1.49%) की गिरावट रही, ये 22,904 के स्तर पर बंद हुआ।

NSE सेक्टोरल इंडाइसेज में निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब 6.56% टूटा। फार्मा, रिटल्टी और आईटी इंडेक्स में करीब 4% की गिरावट रही। ऑटो, मीडिया और हेल्थकेयर इंडेक्स में करीब 3% की गिरावट रही।

फार्मा पर अलग कैटेगरी के तहत टैरिफ लगाएंगे ट्रम्प

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फार्मा सेक्टर पर अलग कैटेगरी के तहत टैरिफ लगाने के बयान के बाद इस सेक्टर के शेयरों में बिकवाली है। ट्रम्प ने कहा, “मुझे लगता है कि फार्मा में टैरिफ उस स्तर पर आने वाला है, जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। हम अभी फार्मा पर विचार कर रहे हैं… यह एक अलग कैटेगरी है, और हम जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे।”

बाजार में गिरावट के तीन कारण

  • ट्रम्प का रेसिप्रोकल टैरिफ: अमेरिका ने भारत पर 26% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। भारत के अलावा चीन पर 34%, यूरोपीय यूनियन पर 20%, साउथ कोरिया पर 25%, जापान पर 24%, वियतनाम पर 46% और ताइवान पर 32% टैरिफ लगेगा।
  • विदेशी निवेशकों की बिकवाली: फॉरेन इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FII) लगातार भारतीय शेयर बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। यह बिकवाली बाजार में दबाव बढ़ाने का एक प्रमुख कारण हो सकती है, खासकर अगर निवेशक अन्य बाजारों की ओर रुख कर रहे हों।
  • आर्थिक अनिश्चितता: वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका और अमेरिकी GDP के 2025 की पहली तिमाही में 2.8% तक गिरने के अनुमान से निवेशकों का भरोसा कम हुआ है। इससे स्टॉक मार्केट में अस्थिरता बढ़ रही है।

अमेरिकी बाजार 6% तक गिरा

  • एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 2.64%, कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में 1.57% की गिरावट है। चीन का बाजार किंगमिंग फेस्टिवल के कारण बंद है।
  • 3 अप्रैल को अमेरिका का डाउ जोन्स 3.98%) गिरकर 40,545 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स में 4.84% की गिरावट रही। नैस्डेक कंपोजिट 5.97% गिरा।
  • 3 अप्रैल को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 2,806 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 221.47 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related