बंगाल सिलेंडर ब्लास्ट, पटाखा फैक्ट्री मालिक का भाई गिरफ्तार

Date:

नई दिल्ली,4 अप्रैल। पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले के पाथर प्रतिमा इलाके में 31 मार्च की देर रात सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ था। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई थी। इस केस में पुलिस ने शुक्रवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया।

यह मुख्य आरोपी और पटाखा फैक्ट्री मालिक का भाई है। इससे पहले 2 अप्रैल को मुख्य आरोपी चंद्रकांत बानिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों भाई घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे।

पश्चिम बंगाल पुलिस अब दोनों भाईयों से मामले में पूछताछ कर रही है। हालांकि इससे पहले 1 अप्रैल को पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए शुरुआती जांच में 2 गैस सिलेंडर में ब्लास्ट की जानकारी होने की बात कही थी।

वहीं भाजपा विधायक और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहना था कि यहां क्रूड बम बनाने की अवैध फैक्ट्री चल रही थी। शुभेंदु अधिकारी ने कहा था कि सरकार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पुलिस प्रशासन घटना को दबाने की कोशिश कर रहे हैं।

हालांकि, SP कोटेश्वर राव ने कहा था कि घर में कोई अवैध पटाखा फैक्ट्री नहीं थी।

इधर, TMC विधायक समीर कुमार का घटना के बाद कहना था कि पीड़ित परिवार का घर से कुछ मीटर की दूरी पर लाइसेंसी पटाखा फैक्ट्री थी। हो सकता है कि घर में पटाखों का कच्चा माल रखा गया हो, जिससे यह हादसा हुआ हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related