शेयर बाजार में जोरदार उछाल: सेंसेक्स 740 अंक चढ़कर 73,730 पर बंद, निफ्टी में भी 254 अंकों की तेजी

Date:

नई दिल्ली,5 मार्च। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन आज यानी बुधवार (5 मार्च) को सेंसेक्स 740 अंक चढ़कर 73,730 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 254 अंक की तेजी रही, ये 22,337 के स्तर पर बंद हुआ। मेटल और सरकारी बैंकों के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही।

निफ्टी का मेटल इंडेक्स 4.04% चढ़कर बंद हुआ। सरकारी बैंक के इंडेक्स में 3%, मीडिया में 3.14%, ऑटो में 2.60% और IT में 2.13% की तेजी रही। रियल्टी इंडेक्स 2.32% चढ़कर बंद हुआ। हेल्थकेयर और फार्मा इंडेक्स करीब 1.5% चढ़े।

एशियाई बाजारों में तेजी, अमेरिकी में गिरावट

  • एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 0.23% और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 2.84% की तेजी रही। चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.53% की तेजी रही।
  • 4 मार्च को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 3,405.82 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 4,851.43 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 4 मार्च को अमेरिका का डाओ जोंस 1.55% गिरकर 42,520.99 के स्तर पर बंद हुआ। S&P 500 में 1.22% और नैस्डेक कंपोजिट में 0.35% की गिरावट रही।

F&O एक्सपायरी का दिन बदला, BSE का शेयर 3.67% लुढ़का

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने सभी F&O कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी का दिन बदल दिया है। इस खबर के बाद आज BSE का शेयर 3.67% गिरकर 4,290 रुपए पर बंद हुआ।

NSE ने 4 मार्च को बताया कि सभी निफ्टी इंडेक्स के वीकली फ्यूचर एंड ऑप्शंस कॉन्ट्रैक्ट्स अब गुरुवार की जगह सोमवार को एक्सपायर होंगे। नए नियम 4 अप्रैल से प्रभावी होंगे।

निफ्टी की सभी मंथली एक्सपायरी भी सोमवार को होगी

एक्सचेंज ने कहा कि निफ्टी की सभी मंथली एक्सपायरी भी अगले महीने से गुरुवार की बजाय सोमवार को होगी। इस फैसले के तहत 4 अप्रैल से NSE के बैंक निफ्टी, फिन निफ्टी, निफ्टी मिडकैप सेलेक्ट और निफ्टी नेक्स्ट-50 की एक्सपायरी भी गुरुवार की बजाय सोमवार को होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की

 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा...

एमसीडी ने अनधिकृत निर्माण और खतरनाक भवनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली, 15 सितंबर, 2026 दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने...

भारत-अफगानिस्तान T20 की शुरुआत में गूंजा ‘वंदे मातरम्

नई दिल्ली, भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20...