सोने के दाम में आज गिरावट

Date:

नई दिल्ली,3 मार्च। सोने के दाम में आज यानी सोमवार (3 मार्च) को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 36 रुपए कम होकर 85,020 रुपए पर आ गया है।

इससे पहले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन (शुक्रवार, 28 फरवरी) को सोना 85,056 रुपए पर था। 19 फरवरी को गोल्ड ने ₹86,733 का ऑलटाइम हाई बनाया था, तब से यह 1,713 रुपए गिरा है।

वहीं एक किलो चांदी आज 173 रुपए महंगी होकर 93,653 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। शुक्रवार को चांदी का भाव 93,480 रुपए प्रति किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को 99,151 रुपए प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था। तब से अब तक इसमें 5,498 रुपए की कमी आई है।

4 महानगरों में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,770 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,620 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 79,400 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 86,620 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,620 रुपए है।

1 जनवरी से अब तक सोना 8,858 रुपए महंगा हुआ

इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 8,858 महंगा हुआ है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 7,636 रुपए बढ़कर 93,653 रुपए पर पहुंच गया है। पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related