द्वारका के पार्क मे एंट्री फीस को लेकर लोगों में बढ़ा आक्रोश DDA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

Date:

नई दिल्ली। 2 मार्च 25 । दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा द्वारका के पार्क में लोगों के लिए एंट्री फीस लगाने का मामला सामने आया सामने आने के बाद लोगों मे आक्रोश बढ़ गया है I डीडीए के इस फैसले के खिलाफ अब विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं।

राजधानी दिल्ली में सत्ता परिवर्तन के साथ ही दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा द्वारका के पार्क में लोगों के लिए एंट्री फीस लगाने का मामला सामने आया है। डीडीए के इस फैसले के खिलाफ अब विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं। हालांकि, विरोध होन पर अब डीडीए के अधिकारी इस आदेश की समीक्षा करने की बात कह रहे हैं।

द्वारका में स्थानीय लोगों ने शनिवार की सुबह पार्क में डीडीए की तरफ से एंट्री फीस लगाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। द्वारका सेक्टर -16 के पार्क में डीडीए ने लोगों के प्रवेश पर प्रतिदिन के हिसाब से 20 रुपये और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 10 रुपये फीस लगाई है। डीडीए के इस कदम के खिलाफ कई आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधि और सदस्यों के साथ स्थानीय लोगों ने पार्क के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

द्वारका सेक्टर-16, द्वारका सेक्टर-18 बी समेत आसपास की सोसाइटियों के लोगों ने विरोध जताने के लिए पार्क के प्रवेश द्वार पर एकत्र हुए। इस संबंध में डीडीए के अधिकारियों ने कहा कि पार्क के एंट्री फीस लगाने के संबंध में बागवानी विभाग ने आदेश जारी किया है। इस आदेश की समीक्षा कर रहे है I द्वारका निवासी विजय फौजदार ने बताया कि कुछ दिन पहले डीडीए ने द्वारका सेक्टर-16 A डीडीए के पार्क में फूलों पर आधारित एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। उस दौरान फूलों से तैयार कई कलाकृतियों को पार्क में प्रदर्शित किया गया। इसके बाद ही डीडीए ने 25 फरवरी को लोगों के लिए एंट्री फीस लगाने का आदेश जारी कर दिया। यह बहुत ही गलत व्यवस्था है और आज तक द्वारका में किसी भी पार्क में ऐसा कमांडर वीके जेटली ने कहा कि पार्क में एंट्री फीस लगाना ठीक नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related