विक्की कौशल बोले छावा मेरे करियर की सबसे टफ फिल्म

Date:

विक्की कौशल इन दिनों अपनी  को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने हाल ही में फिल्म में अपने और अक्षय खन्ना के किरदार को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर संभाजी महाराज के लुक को लेकर इतने सीरियस थे कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू करने से ही मना कर दिया था।

विक्की कौशल ने बताया कि डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर का कहना था कि जब तक विक्की का अपीयरेंस एक रियल वॉरियर जैसा नहीं होगा, तब तक वे फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं करेंगे।

संभाजी के किरदार के लिए 25 किलो वेट गेन किया

विक्की कौशल ने रेडियो नशा से बातचीत में कहा- छावा मेरे करियर की सबसे टफ फिल्मों में से एक है। मेरे लिए संभाजी महाराज का किरदार निभाना बिल्कुल आसान नहीं था। फिजिकली छावा मेरे लिए सबसे टफ रोल रहा है क्योंकि एकदम से 25 किलो वेट गेन करना आसान नहीं है। मुझे ये वेट गेन करने में 7 महीने लगे थे।

अपने व्यूअर्स को धोखा नहीं देना चाहता- लक्ष्मण

विक्की ने डायरेक्टर के बारे में बात करते हुए कहा- लक्ष्मण सर ने मुझसे साफ कहा था कि जब तक तुम अपने लुक को चेंज नहीं कर लेते तब तक शूटिंग शुरू नहीं होगी। तुम्हें एक रियल वॉरियर दिखना होगा, जब तक तुम वो लुक नहीं पा लेते, घुड़सवारी नहीं सीख लेते, तलवारबाजी की पूरी ट्रेनिंग नहीं ले लेते और एक्टिंग फाइटिंग नहीं सीख लेते, मैं फिल्म शुरू नहीं करूंगा। मैं अपने व्यूअर्स को धोखा नहीं देना चाहता हूं, मैं वीएफएक्स का इस्तेमाल नहीं करूंगा।

फिल्म को ग्राउंड लेवल पर शूट किया- विक्की

विक्की ने कहा- छत्रपति संभाजी महाराज का रोल प्ले करने के लिए मैंने अपने बाल बढ़ाए, दाढ़ी बढ़ाई थी और बॉडी बनाई। लक्ष्मण सर छावा ने छावा को पूरी तरह से रियल दिखाने की कोशिश की है। अगर फिल्म के ट्रेलर में 2000 लोग दिखाई दे रहे हैं। तो रियल में सेट पर 2000 लोग मौजूद थे। हमारे पास 2000 जूनियर आर्टिस्ट और देश के 500 स्टंटमैन थे। इस फिल्म को बहुत ही ग्राउंड लेवल पर शूट किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एमसीडी ने अनधिकृत निर्माण और खतरनाक भवनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली, 15 सितंबर, 2026 दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने...

भारत-अफगानिस्तान T20 की शुरुआत में गूंजा ‘वंदे मातरम्

नई दिल्ली, भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20...

एशिया कप जीतकर भी ट्रॉफी से दूर रहीं भारतीय बेटियां

मोहसिन नकवी से कप लेने से किया इनकार दुबई, भारतीय...