10 ग्राम सोने की कीमत ₹80819, यह ऑलटाइम हाई

Date:

नई दिल्ली,  29 जनवरी। सोना आज यानी 29 जनवरी को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 506 रुपए बढ़कर 80,819 रुपए हो गया है। इससे पहले मंगलवार को इसके दाम 80,313 रुपए प्रति दस ग्राम थे। सोने ने 24 जनवरी को 80,430 प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था।

वहीं, चांदी की कीमत में भी आज बढ़त है। ये 678 रुपए बढ़कर 90,428 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 89,750 रुपए पर थी। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑलटाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

इस साल अब तक ₹4,657 महंगा हुआ सोना 31 दिसंबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 76,162 रुपए था। बीते 29 दिन में इसमें 4,657 रुपए का इजाफा हुआ है। वहीं, 31 दिसंबर को 1 किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी। इस दौरान इसमें भी 4,411 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 76,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 83,000 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 75,950 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 82,850 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 75,950 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 82,850 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 75,950 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 82,850 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 76,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 82,900 रुपए है।

    सोने में तेजी के 5 प्रमुख कारण

    • ट्रम्प के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से जियोलॉजिकल टेंशन बढ़ गई हैं।
    • अमेरिका ने हाल ही में ब्याज दरों में कटौती की है, आगे भी कटौती कर सकता है।
    • डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोना महंगा हो रहा है।
    • महंगाई बढ़ने से भी सोने की कीमत को सपोर्ट मिल रहा है ।
    • शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने से लोग गोल्ड ETF में निवेश बढ़ा रहे हैं।

    2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की

 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा...

एमसीडी ने अनधिकृत निर्माण और खतरनाक भवनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली, 15 सितंबर, 2026 दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने...

भारत-अफगानिस्तान T20 की शुरुआत में गूंजा ‘वंदे मातरम्

नई दिल्ली, भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20...