सेंसेक्स 202 अंक गिरकर 82,352 पर बंद

Date:

नई दिल्ली,4 सितम्बर। कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण आज यानी 4 सितंबर को शेयर मार्केट में गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 202 अंक की गिरावट के साथ 82,352 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयर्स में गिरावट और 11 में तेजी रही।

वहीं निफ्टी में भी आज 81 अंक की गिरावट रही। ये 25,198 के स्तर पर बंद हुआ। आज कारोबार के दौरान IT और एनर्जी शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही। विप्रो का शेयर 3.06% और कोल इंडिया का शेयर 2.81% टूटा है।

ECOS इंडिया मोबिलिटी का शेयर 32% चढ़ा
ECOS इंडिया मोबिलिटी का शेयर 16.77% के प्रीमियम के साथ बाजार में लिस्ट हुआ। NSE पर इसका शेयर 390 रुपए में लिस्ट हुआ। वहीं BSE पर ये 391.30 रुपए पर लिस्ट हुआ। इसका इश्यू प्राइस 334 रुपए था। लिस्टिंग के इसके शेयर और तेजी देखने को मिली, और ये 107.05 रुपए (32.05%) बढ़कर 441.05 रुपए पर बंद हुआ।

जापान के निक्‍केई इंडेक्स में 3% से ज्यादा की गिरावट

  • एशियाई बाजार में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। जापान के निक्‍केई इंडेक्स में 4.24% की गिरावट रही। वहीं हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 1.10% और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.67% की गिरावट रही।
  • 3 सितंबर को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 1.51% गिरकर 40,936 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक 3.26% गिरा, ये 17,136 के स्तर पर बंद हुआ। S&P500 2.12% की गिरावट के साथ 5,528 पर बंद हुआ।
  • ICICI बैंक, इंफोसिस, LT, बजाज फाइनेंस, TCS, एक्सिस बैंक और M&M बाजार को नीचे खींचा हैं। वहीं हिंदुस्तान यूनीलिवर, रिलायंस, एशियन पेंट्स, HDFC बैंक और सन फार्मा ने बाजार को ऊपर खींचा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अक्षय तृतीया पर सोना ₹1,650 सस्ता हुए

नई दिल्ली, 30 अप्रैल — आज यानी 30 अप्रैल को...

पाकिस्तान ने UNSC के बयान से TRF का नाम हटवाया, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

इस्लामाबाद , 30 अप्रैल — पाकिस्तान ने पहलगाम आतंकी हमले को...

बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय दास को जमानत मिली

नई दिल्ली, 30 अप्रैल — बांग्लादेश के ढाका हाईकोर्ट ने...

PM गायब’ पोस्टर विवाद- कांग्रेस ने नेताओं को गाइडलाइन दी

नई दिल्ली, 30 अप्रैल —पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस...