दिल्ली पुलिस में 3 IPS अफसरों की जिम्मेदारी बदली, चिन्मय बिस्वाल बने ज्वाइंट CP ऑपरेशन

Date:

नई दिल्ली, 22 अगस्त 2026: दिल्ली पुलिस के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद गृह विभाग ने 3 आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी कर दिया है।

गृह विभाग के उप सचिव रमेश कुमार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक तीनों अधिकारियों की नई तैनाती तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

किसको क्या मिली जिम्मेदारी –

1. चिन्मय बिस्वाल बने ज्वाइंट CP ऑपरेशन्स

2008 बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी चिन्मय बिस्वाल को सबसे अहम जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें संयुक्त पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन) बनाया गया है। वह फिलहाल दिल्ली पुलिस में आगमन पर थे। ऑपरेशन ब्रांच को दिल्ली पुलिस का सबसे महत्वपूर्ण विंग माना जाता है, जो लॉ एंड ऑर्डर, स्पेशल ऑपरेशन और सुरक्षा व्यवस्था संभालता है।

2. शिवेंद्र कांत तिवारी को EOW की कमान

2009 बैच के आईपीएस शिवेंद्र कांत तिवारी अब एडिशनल CP, आर्थिक अपराध शाखा (EOW) होंगे। वह अब तक उपराज्यपाल के OSD के पद पर तैनात थे। अब वह बड़े वित्तीय घोटालों और धोखाधड़ी के मामलों की जांच करने वाली EOW को लीड करेंगे।

3. वर्षा शर्मा बनीं LG की OSD

2010 बैच की आईपीएस वर्षा शर्मा को उपराज्यपाल कार्यालय में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें LG की OSD नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह एडिशनल CP, EOW के पद पर थीं।

यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की सिफारिश पर जारी किया गया है। आदेश की कॉपी पुलिस आयुक्त, गृह मंत्रालय, विजिलेंस, LG सचिवालय और CM सचिवालय को भेज दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जय शाह ने अरुण जेटली को दी श्रद्धांजलि, डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली से की मुलाकात

नई दिल्ली, 24 अगस्त। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के...

North Delhi Strikers defend 141 to beat South Delhi Superstarz by 10 runs, go top of DPL 2026 table

New Delhi, August 22, 2026: North Delhi Strikers Women...