- मिजोरम के मुख्य सचिव के. आर. मीणा रहे मुख्य अतिथि, आर.पी. मीणा बने संघ के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष
नई दिल्ली, 5 जुलाई 2026 । अखिल भारतीय जनजाति विकास संघ द्वारा ‘वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह–2026’ का भव्य आयोजन शनिवार को नई दिल्ली स्थित मावलंकर हॉल, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में किया गया। समारोह में देशभर से आए मीणा समाज के उन होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त कर समाज का नाम रोशन किया है।
इस वर्ष विशेष रूप से राजस्थान के 7 प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अनेक मेधावी विद्यार्थियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के. आर. मीणा, आईएएस, मुख्य सचिव, मिजोरम सरकार रहे। समारोह की अध्यक्षता शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले के. एल. मीणा, पूर्व आईएएस ने की।
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष पी. आर. मीणा, पूर्व आईएएस, आर. पी. मीणा, पूर्व आईएएस तथा जे. पी. मीणा, पूर्व आईएएस सहित भारत सरकार के कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन में पूरा कार्यक्रम संपन्न हुआ।

आर. पी. मीणा बने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष
समारोह के दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। सर्वसम्मति से आर. पी. मीणा, आईपीएस, दिल्ली पुलिस को अखिल भारतीय जनजाति विकास संघ का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। उनके चयन पर उपस्थित सभी सदस्यों और समाज के प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

समारोह में सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग, युवा, विद्यार्थी और विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम में मीणा समाज की एकजुटता, शिक्षा के प्रति समर्पण और नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने का संकल्प स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
अखिल भारतीय जनजाति विकास संघ ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहित करना, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान कर नई पीढ़ी को प्रेरित करना है।
