- नरेश कुमार बने प्रधान, नितिन चौधरी महासचिव; प्रशासन ने दिया सहयोग का भरोसा
नई दिल्ली। जीबी पंत अस्पताल परिसर स्थित सभागार में सोमवार को जीबी पंत अस्पताल कर्मचारी यूनियन 3103 का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अस्पताल के सभी विभागों के कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में दिल्ली के विभिन्न सरकारी अस्पतालों की कर्मचारी यूनियनों के पदाधिकारी भी विशेष रूप से शामिल हुए और नव-निर्वाचित टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अस्पताल प्रशासन और चुनाव अधिकारियों की उपस्थिति में नव-निर्वाचित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर अस्पताल के वरिष्ठ कर्मचारियों और यूनियन के पूर्व सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में यूनियन द्वारा किशोर राणा को चेयरमैन के पद पर नामांकित किया गया।

नव-निर्वाचित कार्यकारिणी 2026-28
1. नरेश कुमार* – प्रधान
2. * नितिन चौधरी* – महासचिव
3. * दीपा अरोड़ा* – उप-प्रधान 4. रामप्रवेश राय* – उप-प्रधान
5. * दिव्या शर्मा* – संयुक्त सचिव
6. *गजेंद्र सिंह – संयुक्त सचिव
7. * जीवन सिंह नेगी* – कोषाध्यक्ष
8. * जगबीर सिंह* – संयुक्त प्रचार सचिव
समारोह को संबोधित करते हुए अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय के लिए यूनियन की भूमिका अहम है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अस्पताल प्रशासन यूनियन के साथ मिलकर कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
नव-निर्वाचित प्रधान नरेश कुमार और महासचिव नितिन चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि वे कर्मचारियों के हितों की रक्षा पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे तथा अस्पताल के विकास में पूर्ण सहयोग देंगे।
समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।
