गैंगवार का खूनी खेल: सुक्खा काहलवां के करीबी की गोली मारकर हत्या, गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

Date:

पंजाब , 01 मई 2026 । पंजाब में एक बार फिर ताबड़तोड़ गोलियां चलने की वारदात सामने आई है। अंडरवर्ल्ड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां कुख्यात गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के राइट हैंड माने जाने वाले शख्स की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र जसबीर सिंह निवासी जैरामपुर थाना सुभानपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी कार में सवार होकर आए और उन्हेंने कपूरथला के ढिलवां क्षेत्र में जीटी रोड पर एवन पैलेस के पास गोपी पर फायरिंग कर दी। इस दौरान गोपी अपने कार में ड्राइवर वाली सीट पर बैठा था। इस दौरान हमलावर अपनी कार में सवार होकर आए को सामने से फायरिंग कर दी। गोली सीधे गोपी के लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने पहले से घात लगाकर हमला किया और बेहद करीब से कई राउंड फायरिंग की, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। घटना के कुछ ही समय बाद एक अन्य गैंगस्टर ने इस हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए इसे गैंगवार का हिस्सा बताया।

पुलिस के अनुसार, यह हत्या पुराने गैंग रंजिश का नतीजा हो सकती है। Punjab और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय गैंगों के बीच लंबे समय से वर्चस्व की लड़ाई चल रही है, जिसमें इस तरह की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रही हैं।

घटना के बाद पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

इस वारदात ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और गैंगस्टर गतिविधियों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में डर का माहौल है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि गैंगवार की घटनाओं को रोकने के लिए केवल पुलिस कार्रवाई ही नहीं, बल्कि संगठित अपराध के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए व्यापक रणनीति की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related