भीषण गर्मी का असर: स्कूलों का समय बदला, जिला प्रशासन का बड़ा फैसला

Date:

हरिद्वार , 25 अप्रैल 2026 । उत्तराखंड में हरिद्वार जनपद में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव के प्रभाव को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने लगातार बढ़ते तापमान और लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव करने का अहम निर्णय लिया है।

इसके अलावा विद्यालयों में ओआरएस एवं आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था रखने, छात्रों को हीटवेव से बचाव की जानकारी देने तथा तेज धूप के दौरान खेलकूद और बाहरी गतिविधियों पर रोक लगाने को कहा गया है। प्रशासन ने यह भी निर्देश दिया है कि अवकाश के बाद छात्रों को समूह में घर भेजा जाए, ताकि किसी आपात स्थिति में उन्हें सहायता मिल सके। जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय-सारणी के अनुसार विद्यालयों का संचालन करते हुए सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

नए आदेश के अनुसार, अब स्कूल सुबह जल्दी खुलेंगे और दोपहर से पहले ही छुट्टी कर दी जाएगी, ताकि बच्चों को तेज धूप और गर्म हवाओं से बचाया जा सके। प्रशासन ने यह कदम खासतौर पर छोटे बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए उठाया है, क्योंकि अत्यधिक गर्मी में डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा तेजी से बढ़ जाता है।

शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे नए टाइम टेबल का सख्ती से पालन करें। साथ ही, स्कूलों को यह भी कहा गया है कि वे कक्षाओं में पीने के पानी, पंखे-कूलर और प्राथमिक चिकित्सा की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें।

अभिभावकों को भी सलाह दी गई है कि वे बच्चों को हल्के कपड़े पहनाकर भेजें, पानी की बोतल साथ दें और अनावश्यक रूप से धूप में बाहर जाने से बचाएं।

यह फैसला तब आया है जब मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है। प्रशासन का कहना है कि हालात को देखते हुए आगे और कदम भी उठाए जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related