ईद 2027 पर धमाका: सलमान खान की नई फिल्म होगी रिलीज

Date:

नई दिल्ली, 24 अप्रैल 2026 । बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर ईद के मौके पर अपने फैंस को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। खबर है कि उनकी नई फिल्म Eid 2027 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सलमान खान ने शुक्रवार को अपनी आने वाली फिल्म ‘SVC63’ के मुहूर्त की कुछ झलकियां शेयर कीं।

सलमान ने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह और नयनतारा दिख रहे हैं। वीडियो में एक क्लैपबोर्ड दिखाया गया है, जिस पर मुहूर्त लिखा है।

सलमान ने कैप्शन में लिखा कि थोड़ा दूर की सोच रखनी चाहिए, इसलिए ईद 2027 की घोषणा की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि दूसरी फिल्म की जानकारी भी सही समय पर दी जाएगी और फैंस से धैर्य रखने को कहा।

इस फिल्म से सलमान पहली बार डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली और प्रोड्यूसर दिल राजू के साथ काम करे रहे हैं। इस फिल्म को अस्थायी नाम SVC63 दिया गया है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी।

हालांकि फिल्म के टाइटल, स्टारकास्ट और कहानी को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इंडस्ट्री में इसे बड़े बजट और एक्शन-एंटरटेनर प्रोजेक्ट के रूप में देखा जा रहा है।

फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट पर जल्द ही आधिकारिक घोषणा हो सकती है और शूटिंग भी आने वाले महीनों में शुरू होने की संभावना है।

सलमान खान की फिल्मों का ईद पर रिलीज होना न सिर्फ उनके फैंस के लिए उत्सव जैसा होता है, बल्कि बॉक्स ऑफिस के लिए भी बड़ा इवेंट माना जाता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 2027 में वह किस नई कहानी और अवतार के साथ दर्शकों के सामने आते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ओलिंपिक-कॉमनवेल्थ के बाद अब 2038 एशियन गेम्स की तैयारी

नई दिल्ली, भारत अब वैश्विक खेल आयोजनों की मेजबानी...