IPL में आज बड़ा मुकाबला—RR vs RCB, किसका चलेगा जलवा?

Date:

नई दिल्ली,  आज Indian Premier League में रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है, जहां Rajasthan Royals और Royal Challengers Bangalore आमने-सामने होंगी।

IPL का 16वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। सीजन की दो सबसे बेहतरीन फॉर्म वाली टीमें गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे भिड़ेंगी। जबकि टॉस 7:00 बजे होगा।

राजस्थान अपने शुरुआती तीन मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है। टीम को चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हैं। वहीं दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स ने भी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लगातार दो जीत हासिल की हैं।

दोनों टीमें इस सीजन में मजबूत प्रदर्शन कर रही हैं, ऐसे में मुकाबला कांटे का होने की पूरी उम्मीद है। राजस्थान के पास जहां मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप और घरेलू मैदान का फायदा है, वहीं आरसीबी अपनी आक्रामक बैटिंग और डेथ ओवर गेंदबाजी के लिए जानी जाती है।

मैच में नजर रहेगी बड़े खिलाड़ियों पर—कौन दबाव झेलकर टीम को जीत दिलाता है, यही तय करेगा मुकाबले का रुख। जयपुर का पिच आमतौर पर बैलेंस्ड रहती है, जहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related