IPL में आज राजस्थान vs मुंबई मैच

Date:

नई दिल्ली, आज IPL में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों टीमें इस मैच में जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी।

IPL में मंगलवार को मुंबई इंडियंस (MI) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा। यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस शाम 7 बजे होगा। जबकि 7:30 बजे से मैच शुरू होगा।

मुंबई के लिए सबसे बड़ी चिंता उनके कप्तान हार्दिक पांड्या की फिटनेस है। वे पिछला मैच बीमारी के कारण नहीं खेल पाए थे।

दूसरी ओर राजस्थान की टीम अपने शुरुआती मैचों की जीत से मिले मोमेंटम को जारी रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

IPL में दोनों के बीच मुकाबला लगभग बराबर का रहा है। अब तक दोनों टीमों में IPL में 30 बार भिड़ी हुई हैं। इसमें 16 मैच मुंबई ने और 14 मैच राजस्थान रॉयल्स ने जीते। पिछले सीजन दोनों के बीच एक मुकाबला हुआ था। इस मैच को मुंबई ने 100 रन से जीता था।

राजस्थान रॉयल्स अपने घरेलू मैदान का फायदा उठाने की कोशिश करेगी, जहां उनकी टीम का प्रदर्शन आमतौर पर मजबूत रहता है। वहीं मुंबई इंडियंस अपनी अनुभवी बल्लेबाजी और संतुलित गेंदबाजी आक्रमण के दम पर मुकाबले में बढ़त बनाने का प्रयास करेगी।

इस मैच में खास नजरें दोनों टीमों के स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी, जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं। फैंस के लिए यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि दोनों टीमों के बीच अक्सर हाई-वोल्टेज टक्कर देखने को मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related