भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने शहीद-ए-आज़म को दी श्रद्धांजलि

Date:

लुधियाना, 24 मार्च 2026 । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने देश के महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव थापर को उनकी शहादत दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस पार्टी की ओर से शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव थापर के शहीदी दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान की अगुवाई में सराभा नगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आज उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। पार्टी नेताओं ने देश की आज़ादी के लिए महान शहीदों द्वारा दी गई कुर्बानियों को याद किया।

पार्टी नेताओं ने इन स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी और युवाओं के लिए साहस, देशभक्ति और त्याग का आदर्श प्रस्तुत किया।

इस मौके पर संबोधित करते हुए, दीवान ने देश के महान शहीदों की बेमिसाल शहादत को याद किया और कहा कि उनके महान बलिदानों की बदौलत ही आज हम आज़ादी की फिज़ा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमें शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के महान बलिदानों की याद दिलाता है, जिन्होंने अपनी युवा अवस्था में देशभक्ति और अदम्य साहस का परिचय देते हुए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज उठाई और भारत की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

नेताओं ने यह भी कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव थापर का बलिदान भारत के इतिहास में सदैव अमर रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

इस मौके पर कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां लोगों ने पुष्प अर्पित कर और श्रद्धांजलि सभाओं के माध्यम से इन शहीदों को नमन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related