केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा हमला,

Date:

लखनऊ , 23 मार्च 2026 । उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है, जहां उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला। मौर्य ने आरोप लगाया कि विपक्ष सिर्फ भ्रम फैलाने और राजनीतिक लाभ के लिए झूठे मुद्दे उठाने का काम कर रहा है।

 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भले ही अभी लंबा वक्त बाकी है, लेकिन राजनीतिक दल चुनावी मोड में अभी से आ गए हैं। रविवार को समाजवादी पार्टी ने प्रदेश कार्यालय पर अलग-अलग क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली महिलाओं का सम्मान किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने महिलाओं को लेकर बड़ी-बड़ी बातें भी कहीं थी। उन्‍होंने यह भी कहा था कि 2027 में सपा की सरकार आने पर वह महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये देंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं, लेकिन अखिलेश यादव जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। मौर्य ने यह भी दावा किया कि जनता अब विपक्ष की राजनीति को समझ चुकी है और आगामी चुनावों में इसका जवाब देगी।

इसी मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधा। पाठक ने कहा कि कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में राज्य सरकार ने अभूतपूर्व सुधार किए हैं, लेकिन विपक्ष इन उपलब्धियों को नजरअंदाज कर केवल आलोचना करने में जुटा है।

दोनों नेताओं के बयानों से साफ है कि सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। आने वाले समय में यह बयानबाजी और तेज होने की संभावना है, खासकर जब चुनावी माहौल धीरे-धीरे बन रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह के बयान न केवल राजनीतिक ध्रुवीकरण को बढ़ाते हैं, बल्कि जनता के बीच मुद्दों की बहस को भी प्रभावित करते हैं। फिलहाल, उत्तर प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related