ईरान फीफा वर्ल्ड कप का बॉयकॉट कर सकता है

Date:

नई दिल्ली, अगले साल जून–जुलाई में संयुक्त रूप से अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में आयोजित होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ईरान की भागीदारी अब अनिश्चित हो गई है। हाल के राजनीतिक और सुरक्षा तनावों ने ईरान की टीम के वर्ल्ड कप में शामिल होने के निर्णय पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिससे यह संभावना बढ़ गई है कि ईरान टूर्नामेंट का बॉयकॉट या पूरी तरह से भाग न लेने का निर्णय ले सकता है।

फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े टूर्नामेंट ‘फीफा वर्ल्ड कप 2026’ पर युद्ध का साया मंडराने लगा है। इजरायल और अमेरिका के हमलों के कारण ईरान टूर्नामेंट का बॉयकॉट कर सकता है।

ईरान फुटबॉल फेडरेशन के प्रेसिडेंट मेहदी ताज ने कहा है कि मौजूदा हालातों में नेशनल टीम का अमेरिका जाकर फुटबॉल खेलना बेहद मुश्किल है। वर्ल्ड कप 11 जून से 19 जुलाई के बीच अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में खेला जाएगा। ईरान को अपने तीनों मैच अमेरिका में ही खेलने हैं।

उम्मीद के साथ वर्ल्ड कप नहीं देख सकते- मेहदी ईरानी स्पोर्ट्स वेबसाइट ‘वर्र्जिश-3’ से बातचीत में मेहदी ताज ने कहा, “इस हमले के बाद हमसे यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि हम आशा और उत्साह के साथ वर्ल्ड कप की ओर देखें।”

अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए। इससे पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव का माहौल बन गया। हालांकि अभी तक ईरान द्वारा फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आधिकारिक बॉयकॉट घोषित नहीं हुआ है, सुरक्षा तनाव, राजनीतिक कारण और नेतृत्व के संकेत इस संभावना को मजबूत कर रहे हैं कि टीम विश्व कप में हिस्सा नहीं ले पाएगी। अंतिम निर्णय अगले कुछ दिनों या हफ्तों में आने की उम्मीद है, जिस पर विश्व फुटबॉल समुदाय की नजर टिकी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related