” नए पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियाँ “
नई दिल्ली । 2 फरवरी 2026 । पत्रकारों के हितों एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा दिल्ली प्रदेश टीम में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव किए गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय उपाध्याय, महासचिव नरेंद्र भंडारी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सक्सेना के निर्देशानुसार दिल्ली प्रदेश संगठन को मजबूत करने हेतु दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष संदीप शर्मा के नेतृत्व में दिल्ली इकाई में नए उत्तरदायित्व सौंपे गए हैं।

इन बदलावों के तहत देवेन्द्र पवार को दिल्ली प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।
मुकेश मधुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। संजीव चौहान को संगठन का कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
इस अवसर पर संजय सक्सेना को अन्य राज्यों के साथ दिल्ली प्रदेश टीम के संपर्क अधिकारी का दायित्व सौंपा गया।
संजय सक्सेना को दिल्ली प्रदेश टीम का संपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसके अतिरिक्त संगठन को मजबूती देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे पदाधिकारियों में धर्मेंद्र भदौरिया (उपाध्यक्ष),
नरेंद्र धवन (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष)
,स्वतन्त्र सिंह भुल्लर (उपाध्यक्ष),
ईश मालिक (उपाध्यक्ष),
जगजीत सिंह (प्रचार सचिव) तथा जितेंद्र दिवाकर प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इस अवसर पर संगठन की बैठक में पत्रकारों की समस्याओं, उनके अधिकारों, सुरक्षा, सम्मानजनक कार्य वातावरण एवं कल्याणकारी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श कर यह संकल्प लिया गया कि पत्रकारों की आवाज़ को मजबूती से सरकार और प्रशासन तक पहुँचाया जाएगा।
राष्ट्रीय नेतृत्व ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए अपेक्षा जताई कि सभी पदाधिकारी संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे।
