गोवा में “इंडिया एनर्जी वीक 2026” का भव्य उद्घाटन—वैश्विक ऊर्जा पर भारत की अगुवाई की तैयारी

Date:

पणजी/नई दिल्ली, 27 जनवरी 2026 । गोवा के दक्षिण भाग (बेटुल, ONGC ATI) में आयोजित तीन दिवसीय “इंडिया एनर्जी वीक 2026” (India Energy Week 2026) का चौथा संस्करण आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से उद्घाटित किया, जिससे यह महोत्सव वैश्विक ऊर्जा संवाद का एक बड़ा मंच बन गया है। उद्घाटन समारोह में भारत ने खुद को विश्व ऊर्जा निवेश, सुरक्षा और सहयोग का केंद्र के रूप में स्थापित करने की अपनी रणनीति को स्पष्ट रूप से रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली इंडिया एनर्जी वीक (IEW) 2026 के चौथे एडीशन का उद्घाटन किया। पीएम ने अपने वर्चुअल मैसेज के जरिए कहा कि एनर्जी सेक्टर के लिए भारत मौकों की जमीन है, क्योंकि इसमें मांग तेजी से बढ़ रही है।

उन्होंने कहा- भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई बड़ी अर्थव्यवस्था है। इसका मतलब है कि यहां एनर्जी प्रोडक्ट्स की मांग लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा, भारत दुनिया की मांग को पूरा करने के लिए बेहतरीन मौके देता है।

अपने मैसेज में पीएम ने इंडिया-EU फ्री ट्रेड डील की भी चर्चा की। उन्होंने कहा- भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते का पूरक है। यह मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देगा, सेवाओं को सपोर्ट करेगा। इसे मदर ऑफ ऑल डील्स कहा जा रहा है। यह समझौता ग्लोबल GDP का लगभग 25% और ग्लोबल ट्रेड का लगभग एक-तिहाई हिस्सा है।

यह समझौता (फ्री ट्रेड एग्रीमेंट) भारत के 140 करोड़ लोगों और यूरोपीय देशों के करोड़ों लोगों के लिए जबरदस्त मौके लाता है। यह लोकतंत्र और रूल ऑफ लॉ के लिए हमारे कमिटमेंट को भी मजबूत करता है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी ऊर्जा सुरक्षा, ऊर्जा संक्रमण और विश्व स्तर पर बिजली तथा ऊर्जा पहुंच जैसे मुद्दों पर जोर दिया, यह कहते हुए कि सम्मेलन ऊर्जा समाधान, नवाचार और साझेदारी के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। आयोजन के दौरान 550 से अधिक वक्ता और 110+ रणनीतिक व तकनीकी सत्र वैश्विक ऊर्जा पर विस्तृत विचार-विमर्श का हिस्सा बनेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related