भारतीय छात्र समाज ने गठित की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति

Date:

नई दिल्ली, 24 जनवरी 2026 । भारतीय छात्र समाज की औपचारिक गठन की गई, जो “एकता में विविधता” के सिद्धांत पर आधारित एक राष्ट्रीय छात्र संगठन है।

संगठन का उद्देश्य शैक्षिक पहलों, नीति संवाद, कार्यशालाओं और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के माध्यम से देशभर के छात्रों को सशक्त बनाना तथा भावी नेतृत्व के लिए सहयोगात्मक मंच प्रदान करना है। संगठन के संस्थापक एवं अध्यक्ष ओम श्रीकृष्ण रंजन पात्रा (ओडिशा) हैं। वर्ष 2026–28 के लिए गठित कार्यकारी समिति में उपाध्यक्ष जीनती मोनी कलिता (असम) और शाश्वत नायक (ओडिशा), महासचिव सुश्री आशु (हरियाणा), कोषाध्यक्ष सौम्य रंजन बारिक (ओडिशा), सचिव तमन्ना नेगी (उत्तराखंड), दिव्यांशु सिंह (उत्तर प्रदेश), कुमार अभिषेक (झारखंड), यशोबंत राउत (ओडिशा) और प्रियांशु कुमार (बिहार), संयोजक सौम्य रंजन नंदा (ओडिशा), संयुक्त सचिव श्रेया श्रीवास्तव (उत्तर प्रदेश), हितेशी शर्मा (जम्मू और कश्मीर), मोहित (दिल्ली), शुभ मिश्रा, गरिमा सिंह और श्रुति सुराणा (उत्तर प्रदेश) तथा कार्यकारी सदस्य जे. साहिथी (आंध्र प्रदेश) शामिल हैं। भारतीय छात्र समाज क्षेत्रीय विकास, सामाजिक कल्याण एवं छात्र अधिकारों पर केंद्रित कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं की संस्थागत भागीदारी को सुदृढ़ करने हेतु कार्य करेगा। विभिन्न विश्वविद्यालयों में संयोजकों की नियुक्ति शीघ्र घोषित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related