जम्मू-कश्मीर के कठुआ में जैश कमांडर ढेर

Date:

कठुआ, 24 जनवरी 2026 । जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में भारतीय सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण सुरक्षा ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के कमांडर स्तर के पाकिस्तानी आतंकवादी को ढेर कर दिया है, जो क्षेत्र में आतंकवाद रोधी अभियानों में बड़ी कामयाबी के तौर पर देखी जा रही है।

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में शुक्रवार शाम सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर उस्मान को मार गिराया। एनकाउंटर बिलावर इलाके में हुआ। आतंकियों की तलाश में पिछले एक हफ्ते से ऑपरेशन चल रहा था।

उस्मान पिछले 2 साल से अन्य आतंकवादियों के साथ डोडा-उधमपुर-कौथा इलाके में एक्टिव था। एनकाउंटर की साइट से अमेरिका में बनी M4 राइफल, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ।

कठुआ की एसएसपी मोहिता शर्मा ने बताया शुक्रवार 1 बजे पोरहेटर गांव में आतंकी ने एक घर में घुसकर नागरिकों को बंधक बना लिया था। पुलिस, भारतीय सेना और सीआरपीएफ की टीम ने इलाके की घेराबंदी की।

पुलिस की एक टीम ने पहले सभी नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद जवान घर के अंदर घुसे। आतंकी ने पहले फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने उस्मान का हथियार छीनकर उसे मार गिराया। सरकारी सूत्रों के अनुसार, मारे गए कमांडर को जैश-ए-मोहम्मद का सक्रिय सदस्य बताया गया है, जो पिछले कई वर्षों से कठुआ-उधमपुर इलाके में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल था। वारदात के समय उसके पास से भारी मात्रा में हतियार और गोला-बारूद, जिसमें एक M4 ऑटोमैटिक राइफल भी शामिल है, बरामद किया गया है। यह कार्रवाई उस समय हुई है जब सुरक्षा बलों ने गणतंत्र दिवस से पहले आतंकवादी गतिविधियों को रोकने के लिए सर्च और निगरानी अभियान तेज कर रखा था। स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि इस तरह के कैरियर आतंकियों के निष्क्रिय किए जाने से क्षेत्र में सुरक्षा और आम जनता के विश्वास को मजबूती मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related