इस्पात उपभोक्ता मंच उपभोक्ताओं की सभी समस्यायों का समाधान करेगी – निवेदिता शर्मा

Date:

नई दिल्ली,17 दिसंबर 2025 । भारतीय विधि संस्थान, नई दिल्ली में इस्पात उपभोक्ता मंच (Steel Consumer Forum ) की अध्यक्षा निवेदिता शर्मा के नेतृत्व में नई टीम का परिचय कराया गया और फोरम की राज्य इकाइयों की तत्काल ही अधिसूचना जारी की जायेगी !
मंच का सञ्चालन विजय भरद्वाज के द्वारा किया गया.

फोरम के इस कार्यक्रम में विधि विभाग एवं इस्पात संस्थानों के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे और उन्हें फोरम द्वारा सम्मानित भी किया गया ! फोरम की अध्यक्षा निवेदिता शर्मा को मीडिया से जुडी आरती त्यागी ने सम्मानित किया तथा फोरम के प्रमुख समन्वयक डॉ संतोष राय का सम्मान भाजपा के नेता विजय भारद्वाज ने किया !

विजय भारद्वाज को नेशनल डायरेक्टर की जिम्मेदारी दी गई। फोरम की अध्यक्षा निवेदिता शर्मा ने अलीगढ़ से राजकुमार सिंह तोमर को उत्तर प्रदेश इकाई का निदेशक का नियुक्ति पत्र प्रदान किया और आने वाले दिनों प्रत्येक राज्यों से आवेदन लिए जाएंगे जिससे राज्यों में फोरम का सुचारु रूप से कार्य चल सके! इस्पात उपभोक्ता मंच के प्रमुख समन्वयक डॉ संतोष राय ने उत्तर प्रदेश के नव नियुक्त निदेशक राजकुमार सिंह तोमर का सम्मान किया तथा इस्पात विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मनोज कुमार ने भी सम्मानित किया !

इस कार्यक्रम में विधि विभाग से वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता कौशल नारायण, ,अधिवक्ता सचिन राय, अधिवक्ता अरविन्द गुलाटी, अधिवक्ता पूजा राय इत्यादि अधिवक्ता उपस्थित थे !

इस्पात उपभोक्ता मंच के बारे में विस्तार से प्रमुख समन्वयक डॉ संतोष राय ने बताया की फोरम कैसे कार्य करता है और आगे का क्या लक्ष्य है ! उन्होंने बताया की SCF के राष्ट्रीय कार्यकारी निकाय और राज्य कार्यकारी निकाय का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है। इस्पात उपभोक्ता मंच (SCF) इस्पात उपभोक्ताओं का एक मंच है जो इस्पात उत्पादकों के साथ उनके विवादों का समाधान करता है।

SCF इस्पात उद्योगों के लिए इस्पात नीति बनाता है। SCF इस्पात उद्योगों के लिए इस्पात मूल्यांकन रेटिंग बोर्ड का संचालन करता है। SCF आचार एवं कानूनी बोर्ड का संचालन करता है। SCF इस्पात उद्योग के लिए लौह एवं इस्पात क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ावा देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related