बाबा सिद्दीकी मर्डर केस- पुलिस का खुलासा

Date:

नई दिल्ली,16 अक्टूबर। NCP अजित गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश 3 महीने पहले ही बन रही थी। आरोपी कई बार बिना हथियार के बाबा के घर भी गए थे। यह खुलासा मुंबई क्राइम ब्रांच ने मंगलवार रात किया।

पुलिस के मुताबिक पूरी प्लानिंग पुणे में की गई। शूटर गुरमैल सिंह और धर्मराज कश्यप ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर शूटिंग सीखी थी। ये लोग मुंबई में बिना मैगजीन के शूटिंग प्रैक्टिस करते थे।

12 अक्टूबर की रात बाबा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वे बेटे जीशान के बांद्रा में बने दफ्तर में थे। बाहर निकलते ही उन पर 6 गोलियां चलाई गईं थीं।

वारदात के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। चौथा आरोपी हरीश बालकराम 15 अक्टूबर को बहराइच से पकड़ा गया। 3 अब भी फरार हैं। मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने ली है।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने अब तक 15 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए हैं, जिनमें घटना के वक्त मौजूद कई चश्मदीद गवाह भी शामिल हैं।

मुंबई पुलिस के 3 खुलासे…

  • 15 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया चौथा आरोपी हरीश बालकराम बिचौलिया था। गिरफ्तार आरोपी प्रवीण और शुभम लोनकर (फरार) ने गिरफ्तार शूटर गुरमैल सिंह और धर्मराज कश्यप को 2 लाख रुपए दिए थे। यह पैसे हरीश के जरिए पहुंचाए गए थे। हरीश, प्रवीण और शुभम का चचेरा भाई है।
  • पैसों के साथ शूटरों को दो मोबाइल फोन भी मुहैया कराए गए थे, हरीश पिछले 9 सालों से पुणे में रह रहा है। आरोपी चैटिंग के लिए स्नैपचैट ऐप और कॉल करने के लिए इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते थे।
  • बाबा सिद्दीकी को पहचानने के लिए आरोपियों को बाबा की फोटो दी गई और बताया गया कि यही टारगेट है। घटना से 25 दिन पहले घर और ऑफिस की रेकी भी की गई थी।

पकड़ा गया 4 आरोपी…

  1. हरीशकुमार बालकराम निशाद : उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है। पुणे में वारजे इलाके में स्क्रेप डीलर था।
  2. गुरमैल बलजीत सिंह : हरियाणा के कैथल का रहने वाला है। भाई के दोस्त की हत्या का दोषी है। जमानत पर बाहर आने के बाद लॉरेंस के गुर्गों के बुलाने पर मुंबई पहुंचा। घर से 6 महीने से कोई संपर्क नहीं।
  3. धर्मराज राजेश कश्यप : उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है। पकड़े जाने पर खुद को नाबालिग बताया था। बोन टेस्ट में उसका झूठ पकड़ा गया।
  4. प्रवीण लोनकर : भाई शुभम के साथ पुणे के वारजे में डेयरी चलाता है। प्रवीण ने तीन में से दो शूटरों को भर्ती किया था। उसने ही गौतम और धर्मराज को कुर्ला में किराए का कमरा और बाइक अरेंज कराई थी।

सलमान के घर फायरिंग केस में पकड़ा जा चुका फरार आरोपी शु​​​​​​भम सिद्दीकी के मर्डर की जिम्मेदारी लेने वाले शुभम (शुब्बु) लोनकर से एक्टर सलमाल खान के मामले में भी पूछताछ हुई थी। अप्रैल 2024 में सलमान खान के घर पर गोलियां चलाई गई थीं। इस मामले में पुलिस शुभम लोनकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। हालांकि, पुलिस को उसे छोड़ना पड़ा था, क्योंकि उसके खिलाफ सबूत नहीं मिले थे।

बाबा सिद्दीकी: बांद्रा से पॉलिटिक्स शुरू की, 3 बार विधायक और मंत्री रहे 3 बार के विधायक रहे बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र में कांग्रेस का बड़ा चेहरा रहे हैं। वे कई बड़े आंदोलनों में भी शामिल रह चुके हैं। फरवरी 2024 में वो अजित पवार गुट वाली NCP में शामिल हुए। बाबा के बेटे जीशान सिद्दीकी बांद्रा ईस्ट से विधायक हैं।

कभी सुनील दत्त के बेहद करीब रहे बाबा ने 2004 से 2008 तक महाराष्ट्र के खाद्य मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाली। रमजान में उनकी इफ्तार पार्टीज मशहूर हैं। इनमें बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी पहुंचते थे।

बाबा सिद्दीकी रियल एस्टेट बिजनेस से भी जुड़े थे। उनके पास मुंबई के दो स्लम के डेवलपमेंट का कॉन्ट्रैक्ट था। उनके बेटे जीशान के नाम पर भी कुछ रियल एस्टेट कंपनी, रेस्टोरेंट और प्रॉपर्टीज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की

 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा...

एमसीडी ने अनधिकृत निर्माण और खतरनाक भवनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली, 15 सितंबर, 2026 दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने...

भारत-अफगानिस्तान T20 की शुरुआत में गूंजा ‘वंदे मातरम्

नई दिल्ली, भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20...