- बाँसुरी स्वराज ने अंत्येष्टि एवं शोक सभा में सम्मिलित हुए लोगों की संवेदनाओं के लिए आभार प्रकट किया और संवेदनाओं को एक सम्बल बताया
नई दिल्ली 7 दिसम्बर 2025 । वरिष्ठ अधिवक्ता एवं मिजोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल जिनका 4 दिसम्बर को निधन हो गया था उनकी स्मृति में उनके परिवार द्वारा आयोजित शोक सभा में दिल्ली के अनेक गणमान्य जनों जिनमें अनेक केन्द्रीय मंत्री, वरिष्ठ न्यायधीश दिल्ली की मुख्य मंत्री, देश एवं दिल्ली के सांसद, विधायक, निगम पार्षद, राजनीतिक नेता, वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, आर.डब्लू.ए. प्रतिनिधि थे एवं हजारों भाजपा कार्यकर्ता के आलावा प्रमुख विपक्षी दलों के प्रतिनिधि भी सम्मिलित हुए।
स्वराज कौशल पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज के पति एवं नई दिल्ली से वर्तमान भाजपा सांसद बाँसुरी स्वराज के पिता थे।
शोक सभा में आये लोगों ने पूर्व राज्यपाल श्री स्वराज कौशल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजली अर्पित की और उनकी पुत्री सांसद सुश्री बाँसुरी स्वराज के प्रति संवेदना प्रकट की।
शोक सभा के अंत में सांसद बाँसुरी स्वराज ने अपने पिता स्वराज कौशल एवं माता सुषमा स्वराज से जुड़ी स्मृतियां सांझा करके उनको श्रद्धांजली अर्पित की।
बाँसुरी स्वराज ने शोक सभा में सम्मिलित होने आये सभी गणमान्य सर्वोच्च एवं उच्च न्यायालय के न्यायधीशों एवं राजनेताओं, परिजनों, साथी अधिवक्ताओं एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं के आलावा उन सभी का जो उनके पिता की अंत्येष्टि में सम्मिलित हुए या जिन्होने उनके घर पर आ कर संवेदना प्रकट की का आभार प्रकट किया और कहा आपकी संवेदनाएं मुझे इस असमायिक आघात को सहने की शक्ति देंगी।
शोक सभा के अंतर्गत भजन गायन हुआ और उनके पश्चात मंच से प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी एवं अन्य गणमान्य जनों से प्राप्त शोक संदेश पढ़ कर सुनाये गये।
शोक सभा में सम्मिलित हुए राजनीतिक नेताओं में प्रमुख थे केन्द्रीय विधि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, अर्जुन मेघवाल एवं गजेन्द्र शेखावत, मिजोरम के राज्यपाल जनरल वी.के. सिंह दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना, दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता, हरियाणा के मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी, दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता, आर.एस.एस. से सुनील अमबेकर , रामलाल , अनिल अग्रवाल , दयानंद , केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा एवं कृष्ण पाल गूजर, सांसद रवि शंकर प्रसाद, अनुराग ठाकुर, नवीन जिंदल, मनोज तिवारी, कमलजीत सहरावत, योगेन्द्र चांदोलिया, ए. राजा, दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह एवं आशीष सूद, दिल्ली आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख पवन खेड़ा एवं जनार्दन द्विवेदी, शिव सेना प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सहप्रमुख संजय मयूख, दिल्ली भाजपा के महामंत्री विष्णु मित्तल, एन.डी.एम.सी. से कुलजीत सिंह चहल, दिनेश प्रताप सिंह, सरिता तोमर एवं दिल्ली कैंट बोर्ड सदस्य राजेश गोयल और दिल्ली के अनेक विधायक, पार्षद आदि।
