पुतिन बोले- भारत खुशकिस्मत, उसके पास मोदी हैं

Date:

नई दिल्ली, 05 दिसंबर 2025 । रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि भारत खुशकिस्मत है कि उसके पास मोदी हैं। वे किसी के दबाव में नहीं आते हैं। उन्होंने यह बात मॉस्को में आजतक को दिए इंटरव्यू में कही।

पुतिन ने भारत को ग्रेट पावर बताया और कहा कि भारत की तरक्की कई देशों को चुभ रही है। उन्होंने पीएम मोदी की लीडरशिप, भारत-रूस संबंधों, ग्लोबल पॉलिटिक्स और अमेरिका की नीतियों पर खुलकर बात की।

जब पुतिन से पूछा गया कि क्या अमेरिका भारत पर टैरिफ लगाकर राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है, तो पुतिन ने साफ कहा कि भारत अपनी इंडिपेंडेंट पॉलिसी पर चलता है।

अमेरिका पर तंज कसते हुए पुतिन ने कहा कि वॉशिंगटन खुद हमसे न्यूक्लियर एनर्जी खरीदता है और फिर ज्ञान देने की कोशिश करता है। अमेरिका, भारत को रूस से तेल खरीदने पर दोषी ठहराने की कोशिश करता है। यह साफ तौर पर दोहरा रवैया है, जिसे अब दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाएं समझ रही हैं।

पुतिन का कहना कि “भारत खुशकिस्मत है, उसके पास मोदी हैं” सिर्फ निजी तारीफ नहीं — यह भारत-रूस के बीच नए दौर की भरोसेमंद, स्थिर और रणनीतिक साझेदारी की दिशा में एक मजबूत संकेत है। यह बयान न सिर्फ राजनीतिक मायने रखता है, बल्कि भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि और उसकी बढ़ती वैश्विक हिस्सेदारी को भी रेखांकित करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related