मुकेश ऋषि की ईमानदारी और अनुशासन से मिली बड़ी ताकत

Date:

नई दिल्ली, 02 दिसंबर 2025 ।फिल्म इंडस्ट्री में एक मजबूत और स्थिर पहचान बनाना आसान नहीं होता, लेकिन अभिनेता मुकेश ऋषि ने यह सफर अपनी ईमानदारी, समर्पण और अनुशासन के दम पर तय किया है। आज उनकी छवि सिर्फ एक विलेन या कैरेक्टर आर्टिस्ट की नहीं, बल्कि एक ऐसे कलाकार की है जिसने मेहनत, सादगी और प्रोफेशनल एथिक्स से उद्योग में एक मिसाल पेश की है।
मुकेश ऋषि की यात्रा बताती है कि बिना विवादों, बिना किसी गॉडफादर और बिना किसी शॉर्टकट के भी, लगातार मेहनत से सफलता प्राप्त की जा सकती है। एक्टर मुकेश ऋषि के बेटे राघव ऋषि ने भी पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए एक्टिंग में करियर बनाया है। राघव कहते है कि पापा की ईमानदारी और अनुशासन से उन्हें प्रेरणा मिलती है। पिता-पुत्र पंजाबी फिल्म ‘निडर’ में स्क्रीन भी शेयर कर चुके हैं। मुकेश ऋषि कहते है कि राघव में सबसे अच्छी बात उसकी काम के प्रति ईमानदारी लगती है। हाल ही में मुकेश ऋषि और राघव ऋषि ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related