फिजिक्स वाला के अलख पांडे शाहरुख से भी ज्यादा अमीर

Date:

नई दिल्ली, 13 नवम्बर 2025 । एजुकेशन सेक्टर में अपनी पहचान बनाने वाले अलख पांडे, जिन्हें लोग प्यार से ‘फिजिक्स वाला’ के नाम से जानते हैं, इन दिनों सुर्खियों में हैं। वजह है — उनकी संपत्ति को लेकर फैली खबरें, जिनमें कहा जा रहा है कि उनकी कुल नेटवर्थ अब बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान से भी ज्यादा हो चुकी है। यह खबर न सिर्फ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है बल्कि लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही है कि एक शिक्षक कैसे शिक्षा के बल पर इतनी ऊंचाई तक पहुंच गया।

ये एक ऐसे लड़के की कहानी है, जो बचपन में ‘एवरेज’ स्टूडेंट था। मैथ्स से डरता था और घर की हालत ऐसी कि पिता की नौकरी चली गई, घर, स्कूटर सब बिक गया।

लड़के का नाम था अलख पांडे। लेकिन आज वही अलख ‘फिजिक्स वाला’ के नाम से मशहूर है। एक एडटेक यूनिकॉर्न फाउंडर, जिसका सफर 9 साल पहले यूट्यूब चैनल से शुरू हुआ था।

आज अलख की कंपनी की वैल्यूएशन करीब ₹30 हजार करोड़ है। वहीं खुद की नेटवर्थ ₹14,510 करोड़ है, जो शाहरुख खान की ₹12,490 करोड़ की नेटवर्थ से भी ज्यादा है।

अलख की ये कंपनी अब आईपीओ लेकर आई है। 11 नवंबर को ओपन हुआ IPO दो दिन में 13% सब्सक्राइब हो चुका है। आज इसे सब्सक्राइब करने का आखिरी दिन है।

फिजिक्स वाला के IPO से जुड़ी बड़ी बातें…

  • फिजिक्स वाला ने आईपीओ का प्राइस बैंड ₹103 से ₹109 के बीच तय किया गया है।
  • ₹3,100 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹380 करोड़ रुपए का ऑफर फॉर सेल शामिल है।
  • प्रमोटर अलख पांडे और प्रतीक बूब दोनों ही OFS के जरिए ₹190 करोड़ के शेयर बेचेंगे।
  • अलख पांडे और प्रतीक बूब दोनों के पास मिलाकर कंपनी का 40.31% हिस्सा है।
  • लॉट साइज 137 शेयर्स है। यानी, रिटेल को कम से कम ₹14,933 का निवेश करना होगा।।
  • रिटेल के लिए मैक्सिमम लॉट साइज 13 है। इसके लिए ₹1,94,129 निवेश करने होंगे।
  • आईपीओ गुरुवार, 13 नवंबर को बंद हो रहा है, लिस्टिंग 18 नवंबर को होगी।

अलख पांडे का शाहरुख खान से तुलना होना भले प्रतीकात्मक हो, लेकिन यह भारत में शिक्षा और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की बढ़ती ताकत का बड़ा संकेत है। ‘फिजिक्स वाला’ ने यह साबित कर दिया है कि जब इरादे मजबूत हों, तो एक अध्यापक भी करोड़ों युवाओं का सपना बन सकता है — और शायद शाहरुख की फिल्मों की तरह, उसकी कहानी भी “ब्लॉकबस्टर” ही कहलाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related