गुजरात में भरूच की केमिकल कंपनी में बॉयलर फटा

Date:

गुजरात , 12 नवम्बर 2025 । गुजरात के भरूच जिले में बुधवार सुबह एक केमिकल कंपनी में बड़ा हादसा हुआ। कंपनी के उत्पादन यूनिट में बॉयलर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिसके कारण आग लग गई और आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक, हादसे में कई मजदूर झुलस गए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

गुजरात में भरूच जिले के इंडस्ट्रियल एरिया जीआईडीसी में मंगलवार देर रात एक कंपनी में विस्फोट से तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 24 कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को भरूच के अलग-अलग अस्पतालों में एडमिट करवाया गया है। इनमें 4-5 कर्मचारियों की हालत गंभीर है।

बायलर फटने से लगी आग सायखा गांव के पास जीआईडीसी की विशाल फार्मा नाम की कंपनी में रात करीब ढाई बजे बॉयलर फट गया, जिससे प्लांट में आग लग गई। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास की 4 कंपनियों को भी नुकसान पहुंचा। हादसे में तीन कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 टीमें मौके पर पहुंचीं । घटनास्थल पर बचाव और राहत कार्य अभी भी जारी है और मलबे को हटाने के साथ-साथ मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका को देखते हुए तलाशी अभियान भी जारी है।

बगैर अनुमति के चल रही है कंपनी: सरपंच सायखा गांव के सरपंच जयवीर सिंह ने हादसे को लेकर प्रशासन और कंपनी के मालिकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जयवीर का कहना है कि यह कंपनी बिना किसी अनुमति के चल रही है। फिर भी प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

भरूच की केमिकल कंपनी में बॉयलर फटने की यह घटना एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा की कमियों को उजागर करती है। प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं, लेकिन जब तक कंपनियों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन नहीं होगा, तब तक ऐसे हादसे उद्योग क्षेत्र के लिए खतरा बने रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related