क्या भारत की मुश्किलें बढ़ाएंगे साउथ अफ्रीका के 5 प्लेयर्स

Date:

नई दिल्ली, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली क्रिकेट सीरीज़ हमेशा से रोमांचक रही है। जहां भारतीय टीम अपनी बल्लेबाजी और स्पिन अटैक के दम पर दुनिया की सबसे मज़बूत टीमों में से एक मानी जाती है, वहीं साउथ अफ्रीका अपनी गति और सटीकता के लिए प्रसिद्ध है। इस बार भी कुछ अफ्रीकी खिलाड़ी ऐसे हैं जो भारत के लिए सिरदर्द साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं वे 5 खिलाड़ी जो भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट की सीरीज 14 नवंबर से शुरू होने वाली है। पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां स्पिनर्स के अलावा तेज गेंदबाजों को रिवर्स स्विंग की मदद भी मिलेगी। ऐसे में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज भी टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।

रबाडा को टीम में 1000 फर्स्ट क्लास विकेट ले चुके ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर और लेफ्ट आर्म स्पिनर केशव महाराज का साथ भी मिलेगा। स्क्वॉड के वैसे तो 8 खिलाड़ी भारत में पहली बार टेस्ट खेलेंगे, लेकिन उन्हें सपोर्ट करने के लिए बल्लेबाजी में कप्तान टेम्बा बावुमा और ओपनर ऐडन मार्करम का अनुभव भी मौजूद है। बावुमा की कप्तानी में तो साउथ अफ्रीका आज तक कोई टेस्ट नहीं हारा है।

30 साल के कगिसो रबाडा साउथ अफ्रीका के पेस बॉलिंग अटैक को लीड करेंगे। पिछले 15 साल में उनसे ज्यादा विकेट साउथ अफ्रीका के लिए किसी ने नहीं लिए। 73 मुकाबलों में उनके नाम 340 विकेट हैं, उनकी बॉलिंग औसत महज 22.03 की है। यानी वे हर 22 रन देने में एक विकेट झटक लेते हैं।

एशियन कंडीशन में रबाडा हर 28 रन देने में एक विकेट लेते हैं। भारत में उनका तीसरा दौरा है, अब तक 6 टेस्ट में वे यहां 9 ही विकेट ले सके। नई गेंद से रबाडा को मार्को यानसन का साथ मिलेगा। अगर कंडीशन साथ दें तो दोनों ही गेंदबाज भारतीय टॉप ऑर्डर को नई गेंद से ही पवेलियन भेजने का दम रखते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related