दिल्ली ब्लास्ट- CCTV में पुलवामा का डॉक्टर कार चलाते दिखा

Date:

नई दिल्ली, 11 नवम्बर 2025 । दिल्ली में हुए ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसियों को एक बड़ा सुराग मिला है। CCTV फुटेज में एक कार को blast site के पास जाते हुए देखा गया, जिसकी स्टेयरिंग पर पुलवामा का रहने वाला एक डॉक्टर दिखाई दे रहा है।
जांच एजेंसियां अब इस फुटेज को अहम सबूत मानकर पूरी घटना की कड़ी जोड़ने में जुट गई हैं।

दिल्ली में सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सफेद रंग की जिस हुंडई i20 कार में धमाका हुआ, उसका एक CCTV फुटेज सामने आया है। CCTV फुटेज में काले रंग का मास्क पहने एक शख्स पार्किंग एरिया से कार लेकर निकलता दिखाई दिया।

सूत्रों के अनुसार, कार में बैठा संदिग्ध व्यक्ति का चेहरा पेशे से डॉक्टर मोहम्मद उमर नबी से मेल खाता है। डॉक्टर उमर पुलवामा का रहने वाला है। डॉ. उमर फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी में फैकल्टी था। उस पर जैश-ए-मोहम्मद आतंकी मॉड्यूल से जुड़े होने का आरोप है।

सुरक्षा एजेंसियों को शक है वह हरियाणा के फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा था। दिल्ली में धमाके से कुछ घंटे पहले, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद में एक आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 3 तीन डॉक्टरों सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया था।

उनके पास से 2,900kg विस्फोटक, एक असॉल्ट और एक AK-47 राइफल जब्त हुए थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उन्हें जैश से जुड़े 4 डॉक्टरों की तलाश थी। इनमें डॉ. उमर भी शामिल था। दावा है कि 3 डॉक्टरों की गिरफ्तारी के बाद उमर ने दिल्ली में आत्मघाती हमले को अंजाम दिया।

उमर कार में 3 घंटे बैठा रहा, एक पल के लिए नहीं उतरा

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक, धमाके से पहले i-20 कार पास की एक पार्किंग में करीब तीन घंटे तक खड़ी थी। डॉ. उमर तीन घंटे तक कार में बैठा रहा। वह एक पल के लिए भी कार से बाहर नहीं निकला।

वह या तो किसी का इंतजार कर रहा था या फिर पार्किंग में किसी निर्देश का इंतजार में था। शाम करीब 6.52 बजे i-20 कार धीमी गति में चलते हुए आई और लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास ट्रैफिक सिग्नल पर उसमें धमाका हो गया। इसमें अब तक 12 लोगों की मौत हो गई। 21 घायल हैं।

DNA जांच के लिए डॉक्टर उमर की मां का सैंपल लिया गया

सूत्रों के अनुसार, डॉ. उमर अपने पास मौजूद विस्फोटकों को या तो सुरक्षित जगह ले जाने की फिराक में था या गिरफ्तारी के डर से उसने हमले को अंजाम दिया। हालांकि, धमाके के समय वह कार में था या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

पुलवामा में डॉ. उमर की मां का DNA सैंपल लिया गया है। मृतकों के DNA सैंपल से उसका मिलान किया जाएगा, जिससे पता चलेगा कि धमाके में मरने वाले लोगों में उमर था या नहीं। पुलिस डॉक्टर उमर की मां और उसके दो भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

फुटेज से खुलेंगे और राज?

विशेषज्ञ मानते हैं कि:

  • अगर डॉक्टर की भूमिका साबित हुई तो बड़ी साजिश का खुलासा

  • कार का रूट ब्लास्ट के टाइमलाइन को मजबूत कर सकता है

  • CCTV से कई और संदिग्धों की पहचान मिल सकती है

जांच पूरी तरह गुप्त रखी गई है और एजेंसियां किसी भी आधिकारिक बयान से पहले ठोस सबूत जुटाने में लगी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related