भारत में 15 साल से टेस्ट नहीं जीता साउथ अफ्रीका

Date:

नई दिल्ली, टीम इंडिया के लिए घरेलू सरज़मीं हमेशा से किला रही है, और यह बात साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीम भी जानती है। हैरानी की बात यह है कि दुनिया की सबसे फिट और आक्रामक क्रिकेट टीमों में गिनी जाने वाली दक्षिण अफ्रीका पिछले 15 सालों से भारत में एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है
भारत का स्पिन अटैक, उपमहाद्वीप की पिचें, और घरेलू परिस्थितियों में बल्लेबाज़ों का दम, मेहमान टीम के लिए बड़ी चुनौती साबित होता रहा है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन साउथ अफ्रीका भारत दौरे पर है, जहां उसे दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। अफ्रीकी टीम के लिए यह दौरा आसान नहीं होगा, क्योंकि वह 15 साल से भारत में एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत सकी है। हालांकि, साउथ अफ्रीका जून 2025 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) जीतने के बाद एक भी सीरीज नहीं हारा है। .

दोनों टेस्ट मैच कोलकाता और गुवाहाटी में होंगे। यहां की स्पिन-फ्रेंडली पिचों पर रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल जैसे स्पिन ऑलराउंडर भारत की सबसे बड़ी ताकत साबित होंगे। इन तीनों के साथ चाइनामैन कुलदीप यादव साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों के लिए बड़ी परेशानी साबित हो सकते हैं। जिम्बाब्वे को 2-0 से हराया, पाकिस्तान में ड्रॉ खेला साउथ अफ्रीका ने 11 से 14 जून के बीच लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को हराकर WTC का खिताब जीता था। इसके बाद अफ्रीकी टीम ने जिम्बाब्वे दौरे पर 2-0 से क्लीन स्वीप किया, जबकि पाकिस्तान दौरे पर खेली गई दो मैचों की सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही।

क्या इस बार टूटेगी हार की कड़ी?

दक्षिण अफ्रीका के पास अच्छे ऑलराउंडर, युवा तेज गेंदबाज और मजबूती के साथ वापसी करने वाले खिलाड़ी हैं।
लेकिन उन्हें जीतने के लिए:

  • स्पिन को खेलना सीखना होगा

  • लंबी पारियां खेलनी होंगी

  • और भारतीय बल्लेबाजों को जल्दी रोकना होगा

अगर ऐसा नहीं हुआ, तो इंडिया की जीत का सिलसिला और लंबा चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की

 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा...

एमसीडी ने अनधिकृत निर्माण और खतरनाक भवनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली, 15 सितंबर, 2026 दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने...

भारत-अफगानिस्तान T20 की शुरुआत में गूंजा ‘वंदे मातरम्

नई दिल्ली, भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20...