एक्टर विजय बने TVK के CM कैंडिडेट

Date:

नई दिल्ली, 05 नवम्बर 2025 । तमिल सिनेमा के सुपरस्टार विजय अब पूरी तरह राजनीतिक मैदान में उतर चुके हैं। उनकी पार्टी तमिलगा वेतनाची कझगम (TVK) ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि आने वाले विधानसभा चुनावों में विजय ही मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।

यह फैसला पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया और इसके बाद TVK नेताओं ने इसे जनता के बीच “नए राजनीतिक विकल्प” के रूप में पेश किया।

साउथ एक्टर विजय थलपति की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) की बुधवार को महाबलीपुरम के एक होटल में मीटिंग हुई। इसमें विजय को 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री कैंडिडेट घोषित किया गया। साथ ही पार्टी ने उन्हें चुनावी गठबंधन तय करने का पूरा अधिकार भी सौंप दिया।

करूर भगदड़ के बाद पहली बार विजय ने स्पेशल जनरल काउंसिल की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा- 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मुकाबला सिर्फ TVF और सत्तारूढ़ DMK पार्टी के बीच होगा। मजबूत मुकाबले में TVK को 100% जीत मिलेगी।

27 सितंबर को तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली में हुई भगदड़ में 41 लोगों की मौत और 60 से ज्यादा घायल हुए थे। इसपर विजय ने कहा- अपनों को खोने का उन्हें दुख है। साथ ही कहा कि लोग घटना की जांच के लिए तमिलनाडु सरकार की बनाई एक सदस्यीय कमेटी पर सवाल उठा रहे हैं। जिसे बाद में सुप्रीम कोर्ट ने निलंबित कर दिया।

विजय की पार्टी तमिलनाडु चुनाव लड़ने की तैयारी में

दरअसल, एक्टर विजय ने 2 फरवरी 2024 को TVK बनाई। विधानसभा चुनाव 2026 में उतरने की घोषणा की। इसके चलते राज्यभर में रैलियां कर रहे हैं। करूर में भी इसी मकसद से रैली रखी गई। रैली के लिए 10 हजार लोगों की परमिशन थी। 50 हजार की भीड़ जमा हो गई।

राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि अगर विजय को पूरा समर्थन मिलता है, तो तमिलनाडु की राजनीति में वर्षों पुराने समीकरण बदल सकते हैं। फ़िल्म से राजनीति में आने की परंपरा तमिलनाडु में पहले भी सफल रही है — एम.जी.आर., जयललिता और विजयकांत इसके उदाहरण हैं।

TVK का अगला कदम उम्मीदवारों की सूची जारी करना और चुनावी घोषणापत्र को अंतिम रूप देना है। आने वाले महीनों में विजय की भूमिका और भी बड़ा राजनीतिक असर दिखा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related