आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, 10 की मौत

Date:

आंध्र प्रदेश , 1 नवम्बर 2025 । आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर में शुक्रवार सुबह दर्शन के दौरान भयंकर भगदड़ मच गई, जिसमें 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब बड़ी संख्या में भक्त एक साथ गर्भगृह की ओर बढ़ने लगे, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम स्थित काशीबुग्गा वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को एकादशी के दौरान भगदड़ मचने से 10 लोगों की मौत हो गई। इनमें 8 महिलाएं और 2 बच्चे हैं। 25 से ज्यादा लोगों का इलाज चल रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

स्थानीय लोगों के अनुसार मंदिर में आने-जाने का रास्ता एक ही है। आज भारी भीड़ के दौरान रास्ता जाम हो गया। लोगों की धक्का-मुक्की की वजह से रेलिंग टूट गई। इससे भगदड़ मच गई।

सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। श्रीकाकुलम के पुलिस अधीक्षक (SP) केवी महेश्वर रेड्डी ने बताया कि मंदिर के प्रशासक हरिमुकुंद पांडा पर ‘गैर-इरादतन हत्या’ (IPC की धारा 304) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भगदड़ के बाद कई महिलाएं बेहोश हो गईं

भगदड़ के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें मंदिर की सीढ़ियों पर लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी। इनमें महिलाएं, बच्चें और कई बुजुर्ग भी थे। इसी दौरान रेलिंग गिर गई और लोग भीड़ से दबने लगे। महिलाएं और बच्चे बाहर निकलने के लिए चीखते-चिल्लाते दिखे। कई तो अपनी जान बचाने के लिए लोगों के ऊपर चढ़कर निकलते दिखे।

वहीं, हादसे के बाद के वीडियो में लोग भीड़ में दबी महिलाओं और बच्चों को बाहर निकालते दिखे। महिलाएं भगदड़ वाली जगह पर इधर-उधर बेसुध पड़ी दिखाई दीं। लोगों भीड़ में से महिलाओं को उनके हाथ-पैर पकड़कर खींचते दिखाई दिए।

आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री अनीता ने बताया कि मंदिर में हर हफ्ते करीब 1500 से 2000 श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। आज एकादशी होने की वजह से श्रद्धालुओं की संख्या बहुत अधिक थी। उन्होंने बताया कि मंदिर पहली मंजिल पर स्थित है और यहां जाने के लिए 20 सीढ़ियां हैं। इसी दौरान धक्का-मुक्की हुई और भगदड़ मच गई।

हादसे के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर है। कई भक्तों ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई है।
तिरुमला देवस्थानम ट्रस्ट ने यह भी कहा है कि भविष्य में ऐसे हादसे न हों, इसके लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल को पुनः व्यवस्थित और सख्त किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related